मेष राशिफल: पूर्व में लिए निर्णय बदलने पड़ेंगे। संतान के भविष्य के प्रति आज कुछ कठोर फैसले लेने होंगे। राजकार्य में अवरोध आएंगे पर अपने विवेक से उनको हटाने में सफल होगे। आकस्मिक लाभ संभव।
वृषभ राशिफल: कई दिनों से मकान का सोच रहे हैं, आज आप का सपना पूरा होने की संभावना है। सहयोगी आप की कार्यशैली पर सवाल उठा सकते हैं। झूठ बोल कर आप परेशानी में आ सकते हैं।
मिथुन राशिफल: नए वस्त्रों की प्राप्ति होगी। अपने वाक्चातुर्य से सभी को प्रभावित करेंगे। अपनी जीवन शैली को बदलें लाभ होगा। निजी जिंदगी में दूसरो को प्रवेश न दे। कर्मचारियों से परेशान रहेंगे।
कर्क राशिफल: जमींन जायदाद के लिए विवाद हो सकता है। विरोधी सक्रिय होंगे। दिया हुआ पैसा वापस आने में अभी समय लगेगा। समाज में कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो आप की उन्नति नहीं देख सकते। पुराना रोग उभर सकता है।
सिंह राशिफल: अपने कार्य को करवाने के लिए किसी से सिफारिश करनी पड़ेगी। माता के स्वास्थ में सुधार होगा।मनपसंद भोजन की प्राप्ति होगी। घर परिवार में शान्ति हो इस के लिए हनुमान जी की आराधना करें, चमत्कारी लाभ होगा।
कन्या राशिफल: कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए बड़ो की राय जरुर लें। अपने जिद्धि व्यवहार के चलते आपसी सम्बन्ध बिगड़ सकते हैं। आप किसी का भला करने जाते है और स्थिति विपरीत हो जाती है, सतर्कता से काम करें।
तुला राशिफल: तकनीकी कारणों से कार्यों में रुकावट आ सकती है। कुछ अनचाहे खर्चों की संभावना के बीच संतान के विवाह प्रस्ताव आज आ सकते हैं। कार्य स्थल पर बार बार खराब हो रही मशीनरी के लिए आपने कार्य स्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन कराने से लाभ होगा।
वृश्चिक राशिफल: भूमि भवन सम्बन्धित मामले आज सुलझ सकते हैं। कार्य के प्रति समर्पित रहें लाभ होगा। संतान के सफल होने से मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार विस्तार करने के लिए कर्ज की जरूरत होगी।
धनु राशिफल: आज कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। संतों का सानिध्य प्राप्त होगा। तनाव न लें। उचित होगा जो बीत गया उसे एक सपने की तरह भुला दें।
मकर राशिफल: पैसों का लेन देन सावधानी से करें। यात्रा के योग के बीच लाभ होगा। जमींन जायदाद पर बड़े खर्च की संभावना है। आत्मविश्वास में कमी के चलते गलत फैसले ले सकते हैं।
कुंभ राशिफल: शासन प्रशासन की अड़चनें आज आ सकती हैं। जल्दबाजी में कोई कार्य न करें, सही समय का इंतजार करें। स्वास्थ में सुधार होगा। वाहन सुख संभव है। जीवन साथी के साथ समय व्यतीत होगा।
मीन राशिफल: स्वयं को अकेला महसूस करेंगे। बात को न सुने जाने पर नाराज रहेंगे। माता पिता से विवाद की स्थिति बन सकती है। उचित होगा शांत रहें। कार्यस्थल पर गलत आरोप लग सकते हैं। सतर्क रहें।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment