Categories: News-Headlines

UGC-NET के लिए ऑनलाइन आवेदन और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 30 मई तक बढ़ा दी गई

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा-नेट (यूजीसी-नेट) के लिए ऑनलाइन आवेदन और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 30 मई तक बढ़ा दी गई है। यूजीसी के अध्यक्ष एम. जगदीश कुमार ने ट्वीट में बताया कि अभ्यर्थियों के अनुरोध के बाद अंतिम तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इससे पहले यूजीसी ने आवेदन के लिए अंतिम तिथि 20 मई निर्धारित की थी। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी यूजीसी नेट परीक्षा वर्ष में दो बार आयोजित करती है। इस परीक्षा के माध्यम से भारतीय विश्वविद्यालयों और कालेजों में सहायक प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फैलोशिप-जे.आर.एफ. के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाता है। यूजीसी नेट दिसंबर-2021 और जून 2022 की परीक्षा 82 विषयों में ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी। इन दोनों परीक्षाओं के जे.आर.एफ. के स्लॉट का विलय किया गया है, जबकि जे.आर.एफ. के लिए विषयवार और श्रेणीवार आवंटन प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

7 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

7 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

8 hours ago

This website uses cookies.