क्यूबा में हजारों की संख्या में लोगों ने राजधानी हवाना और अन्य शहरों में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है। प्रदर्शनकारी देश में स्वतंत्रता, लोकतंत्र और कोरोना महामारी से निपटने के लिए वैक्सीन की मांग कर रहे थे। क्यूबा में लगभग तीस साल में यह सबसे बड़ा प्रदर्शन है। क्यूबा में कोविड संक्रमण के रिकॉर्ड मामले सामने आ रहे हैं।
सरकार के समर्थकों ने भी हवाना में रैली निकाली। क्यूबा के राष्ट्रपति मिगुएल डियाज़ केनल ने इस अशांति के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने अपने समर्थकों से मज़बूती के साथ प्रदर्शनकारियों का सामना करने को कहा है।
इस बीच, लैटिन अमेरिका के लिए अमेरिकी राजनयिक जूली चुंग ने ट्वीट कर कहा है कि अमेरिका क्यूबा के लोगों के अधिकार का समर्थन करता है और किसी भी तरह की हिंसा की निंदा करता है।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment