Categories: News-Headlines

कोविड मरीजों की दैनिक संख्या निरंतर कम हो रही है और संक्रमण से स्वस्थ होने की दर बढ़ रही है: स्वास्थ्य मंत्रालय

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि कोविड मरीजों की दैनिक संख्या निरंतर कम हो रही है और संक्रमण से स्वस्थ होने की दर बढ़ रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय में सचिव राजेश भूषण ने आज शाम नई दिल्ली में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सात मई को सबसे अधिक लगभग चार लाख 14 हजार लोगों में संक्रमण के बाद संक्रमित लोगों की दैनिक संख्या निरंतर कम हो रही है। उन्होंने कहा कि अब दैनिक संक्रमित लोगों की संख्या लगभग 90 प्रतिशत कम हो गई है। पिछले 24 घंटे में 42 हजार छह सौ 40 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई।

राजेश भूषण ने बताया कि चार मई तक देश के पांच सौ 31 जिलों में रोज़ाना एक सौ से अधिक लोग संक्रमति हो रहे थे। अब ऐसे जिलों की संख्या घटकर एक सौ 35 रह गई है। उन्होंने कहा कि दस मई तक देश में उपचाराधीन कोविड मरीजों की संख्या 37 लाख थी। उसके बाद यह संख्या निरंतर कम होती रही। अब लगभग 82 प्रतिशत गिरावट के बाद उपचाराधीन मरीजों की संख्या छह लाख 62 हजार रह गई है। राजेश भूषण ने कहा कि संक्रमण से स्वस्थ होने की दर निरंतर बढ़ रही है। तीन मई को स्वस्थ होने की दर 81 दशमलव आठ प्रतिशत थी जो अब बढ़कर 96 दशमलव पांच प्रतिशत पर पहुंच गई है।

कोविड जांच पर निरंतर ध्यान दिया जा रहा है। इस समय रोज़ाना 18 लाख जांच की जा रही है। देश में अब तक 29 करोड़ 16 लाख से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं।

एक प्रश्न के उत्तर में स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि भारत सहित 80 देशों में कोरोना वायरस का डेल्टा वेरिएंट पाया गया है। वायरस के इस रूप को चिंताजनक माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि नौ देशों में डेल्टा प्लस का पता चला है। यह देश हैं-अमरीका, ब्रिटेन, पुर्तगाल, स्वीट्जरलैंड, जापान, पोलैंड, नेपाल, चीन और रूस। भारत में 22 लोगों में डेल्टा प्लस मिला है, इनमें से 16 महाराष्ट्र के रत्नागिरि और जलगांव के हैं जबकि अन्य केरल और मध्य प्रदेश के हैं।

नीति आयोग में स्वास्थ्य मामलों के सदस्य डॉक्टर वी के पॉल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड टीकाकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कल कुल वैक्सीन की लगभग 64 प्रतिशत ग्रामीण क्षेत्रों जबकि 36 प्रतिशत शहरी क्षेत्रों में लगाई गई। कल जिन्हें कोविड टीके लगाए गए उनमें महिलाएं कम और पुरुष अधिक हैं। डॉक्टर पॉल ने कहा कि सरकार को यह असंतुलन दूर करने के लिए काम करना होगा और अधिक से अधिक महिलाओं को टीके लगवाने के लिए जागरूक करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सप्ताह में 50 प्रतिशत से अधिक टीके ग्रामीण क्षेत्रों में लगाए गए जिससे यह स्पष्ट है कि ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण का दायरा बढ़ाना संभव है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में सबको टीके लगाना सरकार के लिए पूरी तरह संभव है।

Dheeru Bhargav

Leave a Comment

Recent Posts

FIU-IND और PFRDA ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More

15 hours ago

धन-शोधन और वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और SEBI ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More

15 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More

17 hours ago

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More

19 hours ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More

19 hours ago

NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More

19 hours ago

This website uses cookies.