Categories: News-Headlines

राष्ट्रपति ने विंग कमांडर उत्तर कुमार फ्लाइंग पायलट को वायु सेना मेडल (वीरता) प्रदान किया

विंग कमांडर उत्तर कुमार फ्लाइंग (पायलट) जुलाई 2017 से सुखोई-30 एमकेआई स्क्वाड्रन में पायलट हैं। विंग कमांडर उत्तर कुमार 4 अगस्त 2020 से एयर रिफ्यूलिंग इंस्ट्रक्शनल सौर्टी अर्थात हवा से हवा में ईंधन भरने के लिए उड़ान भरने के लिए अधिकृत हुए। मिशन के दौरान, रिफ्यूलिंग होज दूसरे सुखोई-30 एमकेआई से अलग हो गया जबकि ड्रोग अभी भी उनके विमान प्रोब से जुड़ा हुआ था। अलग हुआ होज विमान की ओर फटा और कैनोपी तथा एयरफ्रेम को बहुत ज्यादा प्रभावित किया जिसकी वजह से विमान मे बहुत तेज झटका लगा तथा यह बुरी तरह हिलने लगा। होज के अलग होने का परिणाम मदर एयरक्राफ्ट से ईंधन के लीक होने के रूप में भी सामने आया। दूसरे विमान की निकटता में विमान के अचानक बुरी तरह हिलने से संबंधित अज्ञात आपातकालीन स्थिति आने के बावजूद, उन्होंने स्थिति का आकलन किया और हालात पर पूरा नियंत्रण बनाये रखा। उन्होंने मदर एयरक्राफ्ट के क्रू को तत्काल कुछ विशेष कार्रवाई करने को कहा जिससे ईंधन का रिसाव बंद हो सके तथा उन्होंने उसकी सुरक्षित रिकवरी में सहायता मिली।

चूंकि इस मूवमेंट में पिच करने की मजबूत प्रवृत्ति के साथ उनके विमान के फ्लाइंग कंट्रोल्स सीमित थे, इतने अधिक दबाव के साथ पायलट के लिए सुरक्षित रिकवरी के असाधारण उड़ान कौशल की आवश्यकता थी। उन्होंने रिकवरी पैटर्न की सावधानीपूर्वक योजना बनाई क्योंकि इस झटके के बाद कैनोपी के काले हो जाने के कारण दाहिनी तरफ की दृश्यता नगण्य हो गई थी। उन्होंने यह सुनिश्चित करने के लिए विमान को नियंत्रित किया जा सके, जल्दी से उड़ान भरने के लिए अधिकतम गति की गणना की। उन्होंने उत्कृष्ट उड़ान कौशल का परिचय दिया और विमान को सुरक्षित तरीके से लैंड करने के लिए गैरपारंपरिक कंट्रोल इनपुट का उपयोग किया। लैंडिंग के बाद, होज को अंडरकैरेज डी-डोर के साथ भी उलझा हुआ पाया गया और इससे आग लगने का भारी खतरा भी पैदा हो गया था। जीवन को खतरे में डाल देने के क्षण में जिससे दोनों पायलटों के लिए इजेक्शन की स्थिति पैदा हो सकती थी, उनके असाधारण साहस तथा उड़ान कौशल की बदौलत न केवल अपने विमान की सुरक्षित रिकवरी में मदद मिली बल्कि दूसरे विमान की भी सुरक्षा हो सकी।

असाधारण साहस के इस कार्य के लिए, विंग कमांडर उत्तर कुमार को वायु सेना मेडल (वीरता) प्रदान किया जाता है।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

39 minutes ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

1 hour ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

21 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

1 day ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

1 day ago

This website uses cookies.