Categories: News-Headlines

T20 क्रिकेट विश्वकप में आज दुबई में ग्रुप- बी के पहले मैच में भारत का मुकाबला पाकिस्तान से

T-20 क्रिकेट विश्वकप में आज दुबई में शाम साढ़े सात बजे ग्रुप- बी के पहले मैच में भारत का मुकाबला पाकिस्तान से होगा। भारत ने अबतक विश्वकप के एकदिवसीय और T-20 फॉर्मेट में पाकिस्तान के साथ अपने सभी मैच जीते हैं। एकदिवसीय विश्वकप में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला सात बार और T-20 विश्वकप में पांच बार हो चुका है। भारत इन सभी मैचों में विजयी रहा है। कप्तान विराट कोहली ने मीडिया से कहा कि भारतीय टीम का प्रयास विश्वकप में बेहतर प्रदर्शन का होगा।

ग्रुप- ए में आज शारजाह में श्रीलंका और बंगलादेश आमने-सामने होंगे। मैच दिन के साढ़े तीन बजे से खेला जायेगा। आकाशवाणी से विश्वकप के मैचों का आंखो देखा हाल प्रसारित किया जा रहा है।

कल अबूधाबी में प्रतियोगिता के सुपर-12 चरण के पहले मैच में ग्रुप- ए में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को पांच विकेट से हराया। दक्षिण अफ्रीका ने 9 विकेट पर 118 रन बनाए थे, ऑस्ट्रेलिया ने 19 ओवर और चार गेंदों में जीत के लिये 119 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया।

कल दुबई में ग्रुप- ए के दूसरे मैच में इंग्लैंड ने मौजूदा चैंपियन वेस्टइंडीज को 6 विकेट से मात दी। जीत के लिए 56 रन के जबाव में इंग्लैंड ने केवल आठ ओवर और दो गेंदों में चार विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।

Leave a Comment

Recent Posts

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

25 minutes ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

20 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

23 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

24 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

1 day ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

This website uses cookies.