Categories: News-Headlines

SAIL ने वित्त वर्ष 2021- 22 का वित्तीय परिणाम घोषित किए, एक लाख करोड़ रुपये से भी अधिक का किया कारोबार

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए, 31 मार्च, 2022 को समाप्त तिमाही और वार्षिक वित्तीय परिणाम कल घोषित किए हैं।

वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान, कंपनी ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ उत्पादन और विक्रय दर्ज किया है। इसके साथ ही कंपनी ने अब तक का सर्वाधिक 1,03,473 करोड़ रुपये का कारोबार करने के साथ ही 22,364 करोड़ रुपये का EBITDA दर्ज किया है। सेल ने यह शानदार प्रदर्शन स्टील की मांग में बढ़ोत्तरी और सकारात्मक बिजनेस के माहौल के चलते किया है, जो बाज़ार में उभरते हुए अवसरों को हासिल करने के लिए उत्पादन बढ़ाने और तकनीकी-आर्थिक मापदंडों को बेहतर करने की दिशा में सामूहिक और ठोस प्रयासों का नतीजा है।

वित्त वर्ष 2021 -22 के दौरान:

बेहतरीन ऑपरेशनल परफ़ार्मेंस के कारण वित्तीय प्रदर्शन में उल्लेखनीय सुधार।
प्रचालन से अब तक का सर्वाधिक 1,03,473 करोड़ रुपये का कारोबार
22,364 करोड़ रुपये का EBITDA, कर-पूर्व लाभ (पीबीटी) 16,039 करोड़ रुपए और कर पश्चात लाभ (पीएटी) 12,015 करोड़ रुपए
उधारी कम करने का अभियान जारी है। 31.03.2022 की तारीख में उधारी 13,400 करोड़ रुपये से नीचे आ गई।

सेल हितधारकों के साथ सक्रिय भागीदारी पर केंद्रित है, जिसमें शामिल हैं:

शेयरधारकों के साथ लाभ का बंटवारा, कंपनी ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए 2.25 रुपया अंतिम लाभांश घोषित किया। सेल ने वित्त वर्ष 2021-22 में अब तक का सबसे अधिक लाभांश यानी 8.75 रूपया प्रति शेयर घोषित किया, जिसमें वित्त वर्ष 2021-22 के लिए पहले से भुगतान किए गए दो अंतरिम लाभांश शामिल हैं।
वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान सेल सभी CPSEs में GeM पर सबसे बड़े खरीदार के रूप में उभरा।
सेल ने राष्ट्रीय महत्व की विभिन्न परियोजनाओं जैसे सेंट्रल विस्टा दिल्ली, मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल, दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस, पोलावरम सिंचाई परियोजना, कालेश्वरम सिंचाई परियोजना, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, देश भर में कई मेट्रो रेल परियोजनाओं आदि के लिए स्टील की आपूर्ति की है।
सेल ने 1.3 लाख टन से अधिक लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति की, मुख्य रूप से COVID-19 की दूसरी लहर के दौरान। सेल संयंत्रों ने अलग जंबो कोविड केयर फेसिलिटीज़ की स्थापना की, जिससे COVID 19 डेडीकेटेड बेड्स की संख्या बढ़ी।
कार्मिकों के लिए वेज रिविज़न लागू किया।

सेल वित्त वर्ष 2021-22 और वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही एक नज़र में:

 
यूनिट
FY’22
FY’21
Q4 FY’22
Q4 FY’21

क्रूड स्टील उत्पादन
मिलियन टन
17.36
15.21
4.60
4.56

विक्रय
मिलियन टन
16.15
14.94
4.71
4.34

ऑपरेशन से कारोबार
रुपये करोड़
103473
69110
30758
23286

EBITDA
रुपये करोड़
22364
13740
4783
6473

करपूर्व लाभ (PBT)

रुपये करोड़
16039
6879
3210
4608

करपश्चात लाभ (PAT)

रुपये करोड़
12015
3850
2418
3444

वित्त वर्ष 2021-22 का यह रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन संगठन के आपसी सुचारु तालमेल का नतीजा है; हालांकि, चौथी तिमाही के नतीजों को इनपुट लागतों में अभूतपूर्व वृद्धि, विशेष रूप से विभिन्न कारणों से आयातित कोकिंग कोल की कीमतों में बढ़ोत्तरी के चलते पूरी तरह से अछूता नहीं रखा जा सका। चुनौतियों के बावजूद, कंपनी ने लागत को नियंत्रित करने के लिए कई सक्रिय कदम उठाए हैं। कंपनी आगे बढ़ते हुए, अपनी प्रक्रियाओं और प्रोडक्ट बास्केट में निरंतर सुधार के लिए विभिन्न उपाय के जरिये अधिक इनपुट लागत और बाजार मूल्य अस्थिरता की दोहरी चुनौतियों का सामना करने करने के लिए योजना पर कार्य कर रही है।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

11 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

11 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

13 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

15 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

15 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.