Categories: News-Headlines

RBI ने लोगों के बीच डिजिटल भुगतान को लोकप्रिय बनाने का मिशन शुरू किया

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने डिजिटल भुगतान जागरूकता सप्ताह 2023 के अवसर पर आज ‘हर भुगतान डिजिटल’ मिशन की शुरुआत की। इसका उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को डिजिटल भुगतान उपयोगकर्ता बनाना है। जागरूकता सप्ताह 12 मार्च तक चलेगा। अभियान का विषय है – “डिजिटल भुगतान अपनाओ, औरों को भी सिखाओ”।

रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि “हर भुगतान डिजिटल” का उद्देश्य डिजिटल भुगतान को आसान और नए उपयोगकर्ताओं के लिए अधिक सुविधाजनक बनाना है। उन्होंने कहा कि इससे लोग डिजिटल भुगतान अपनाने को प्रोत्साहित होंगे। उन्होंने बताया कि देश में भुगतान प्रणालियों के जरिए दिसम्बर 2022 से हर महीने एक हजार करोड़ से अधिक लेनदेन हुए हैं।

शक्तिकांत दास ने कहा कि जी-20 की डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने की थीम के तहत रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय डिजिटल भुगतान की स्वीकार्यता और उपयोग को बढ़ावा देने के लिए जनभागीदारी कार्यक्रम आयोजित करेंगे। आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में रिजर्व बैंक ’75 डिजिटल गांव’ कार्यक्रम भी शुरू करेगा।

मिशन “हर पेमेंट डिजिटल” की शुरुआत करते हुए गवर्नर ने – बैंकों, गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्थानों, भुगतान प्रणाली संचालकों, डिजिटल भुगतान उपयोगकर्ताओं से डिजिटल भुगतान अपनाने और अन्य लोगों को डिजिटल भुगतान की विशेषताओं के बारे में शिक्षित करने की अपील की।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

8 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

8 hours ago

This website uses cookies.