Categories: News-Headlines

RBI ने बैंकों को व्यक्तिगत ऋण लेने वालों के लिए स्‍थायी ब्‍याज दर का विकल्‍प उपलब्‍ध कराने को कहा

रिजर्व बैंक ने बैंकों को व्यक्तिगत ऋण लेने वालों के लिए स्‍थायी ब्‍याज दर का विकल्‍प उपलब्‍ध कराने को कहा है। शीर्ष बैंक ने मासिक किस्‍त भुगतान में किसी चूक की स्थिति में केवल उचित जुर्माना लगाने का भी निर्देश दिया। रिजर्व बैंक के इन दोनों फैसलों से बढ़ती ब्‍याज दरों के बीच व्‍यक्तिगत ऋण लेने वालों को राहत मिलने की आशा है, क्‍योंकि मौजूदा समय में अधिकांश खुदरा ऋण फ्लोटिंग दर पर हैं।

रिजर्व बैंक ने फ्लोटिंग दर पर दिए गए व्‍यक्तिगत ऋणों की मासिक किस्‍त फिर से तय करने का निर्देश जारी किया है और उधार लेने वालों को बैंक के बोर्ड से मंजूर नीति के अनुसार स्‍थायी दर का विकल्‍प चुनने की भी अनुमति दी। शीर्ष बैंक ने एक विज्ञप्ति में कहा कि सभी वर्तमान उधारकर्ताओं को उचित माध्‍यम से विकल्‍प की सूचना देनी होगी। बैंकों और अन्‍य ऋणदाताओं को व्‍यक्तिगत ऋण संबंधी यह निर्देश इस वर्ष 31 दिसंबर तक लागू करना होगा।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

10 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

10 hours ago

This website uses cookies.