रिजर्व बैंक के ऋण पर लगने वाले दंडात्मक ब्याज के लिए संशोधित नियम जारी करने पर हिन्दुस्तान की सुर्खी है-कर्ज न चुकाने पर सिर्फ उचित शुल्क ले पाएंगे बैंक। पत्र कहता है-रिजर्व बैंक के नए नियम जनवरी, 2024 से लागू होगे। राष्ट्रीय सहारा ने इसे नियमित किस्त न भर पाने वालों को राहत बताते हुए लिखा है- सिर्फ पैनल्टी वसूल कर सकेंगे बैंक।
प्रधानमत्री नरेन्द्र मोदी की जी-20 स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक में प्रौद्योगिकी की समान उपलब्धता के आह्वान को अमर उजाला ने सुर्खी बनाते हुए लिखा है भविष्य की महामारी रोकने के लिए विश्व को एकजुट होना होगा। राष्ट्रीय सहारा ने प्रधानमंत्री की इस सलाह को दिया है कि जन भागीदारी वाले अभियान चलाएं पंचायतें।
आर्थिक समृद्धि के नए युग के मुहाने पर है भारत जनसत्ता ने इसे प्रमुखता से देते हुए इस रिपोर्ट को दिया है कि 10 साल में 13 प्रतिशत से ज्यादा निम्न मध्य वर्ग से मध्य-उच्च वर्ग में पहुंचे लोग।
चंद्रयान-3 द्वारा भेजी गई पहली तस्वीर को राजस्थान पत्रिका सहित सभी अखबारों ने प्रमुखता दी है। पत्र लिखता है चांद से 113 किलोमीटर दूर विक्रम को उतारने की तैयारी।
बेंगलुरू में खुला देश का पहला थ्री-डी प्रिन्टेड पोस्ट ऑफिस हरिभूमि में सचित्र है।
पत्र ने प्रधानमंत्री के हवाले से लिखा है हर भारतीय को होगा गर्व।
20 साल पुराने नियम जैनरिक दवाओं को लेकर अब और सख्ती बरतेगा केन्द्र नवभारत टाइम्स में है। पत्र ने नेशनल मेडिकल कमीशन के नियम को देते हुए लिखा है डॉक्टरों को अब जैनरिक दवाएं लिखनी होगी।
दैनिक भास्कर की खास खबर है-अब इसबगोल की भूसी के फायदों पर फिदा हुआ अमेरिका, ब्रेड-केक से लेकर पिज्जा तक में इस्तेमाल हो रहा है। पत्र आगे लिखता है-पिछले पांच साल में 250 से ज्यादा उत्पाद लॉन्च हुए। सबसे ज्यादा बिकने वाला वेलनेस उत्पाद यही।
दिल्ली, शिमला, हाईवे पर दिसंबर से दौडेंगे इलैक्टिक वाहन दैनिक जागरण में है। पत्र के अनुसार 360 किलोमीटर के मार्ग पर ही वाहनों के लिए सुविधाएं देने को ट्रॉयल रन शुरू। अगले तीन साल में हर 20 किलोमीटर पर होंगे चार्जिंग स्टेशन, सौर ऊर्जा पर रहेगा जोर।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment