भारतीय रिजर्व बैंक ने उपभोक्ता मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति की दर साढे चार प्रतिशत रहने की संभावना व्यक्त की है। बैंक के गवर्नर शक्ति कांत दास ने कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 में सकल घरेलू उत्पाद विकास की दर सात प्रतिशत रहने का अनुमान है।
बैंक ने लगातार सातवीं बार रीपो दर में कोई बदलाव नहीं किया है। शक्तिकांत दास ने आज द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा की और रीपो रेट को साढे छह प्रतिशत पर बरकरार रखा है।
रिजर्व बैंक के गवर्नर ने कहा कि इस वर्ष 29 मार्च को भारत का विदेशी मुद्रा भंडार अब तक के सर्वोच्च स्तर छह सौ 45 अरब 60 करोड डॉलर पर था। पिछले तीन वर्षों की तुलना में पिछले वित्त वर्ष 2023-24 में भारतीय रूपये में सबसे कम उतार-चढाव रहा।
भारतीय रिज़र्व बैंक जल्द ही यूपीआई के माध्यम से नकद राशि जमा कराने की सुविधा प्रदान करेगा। फिलहाल यूपीआई का उपयोग धन के लेन-देन के लिए किया जाता है।
ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से… Read More
भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में… Read More
भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More
भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment