Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, टीकाकरण अभियान दुनिया के लिए अध्ययन का विषय, लोगों से कोरोना से बचाव का टीका लगवाने की अपील की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से बगैर हिचकिचाहट के कोविड रोधी टीका लगवाने का आग्रह किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कोविड वैक्‍सीन के प्रति हिचकिचाहट समाप्‍त करने के लिए कई स्‍थानों पर अनेक संगठन अच्‍छा काम कर रहे हैं। आकाशवाणी से मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने एक ही दिन में 86 लाख से अधिक लोगों को कोविड टीके लगाकर महत्‍वपूर्ण उपलब्‍ध‍ि प्राप्‍त की है।

21 जून को वैक्‍सीन अभियान के अगले चरण की शुरुआत हुई और उसी दिन देश ने 86 लाख से ज्यादा लोगों को मुफ़्त वैक्‍सीन लगाने का रिकार्ड भी बना दिया और वो भी एक दिन में ! इतनी बड़ी संख्या में भारत सरकार की तरफ से मुफ़्त वैक्‍सीनेशन और वो भी एक दिन में! स्वाभाविक है, इसकी चर्चा भी खूब हुई है। साथियो, एक साल पहले सबके सामने सवाल था कि वैक्‍सीन कब आएगी? आज हम एक दिन में लाखों लोगों को‘ मेड इन इंडिया वैक्‍सीन मुफ़्त में लगा रहे हैं और यही तो नए भारत की ताक़त है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश के प्रत्‍येक व्‍यक्ति ने कोविड महामारी से लड़ाई में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई है।

कोरोना के खिलाफ़ भारत की लड़ाई की एक बड़ी विशेषता है। इस लड़ाई में देश के हर व्यक्ति ने अपनी भूमिका निभाई है। मैंने “मन की बात” में अक्सर इसका ज़िक्र किया है। लेकिन कुछ लोगों को शिकायत भी रहती है कि उनके बारे में उतनी बात नहीं हो पाती है। अनेक लोग चाहे बैंक स्टाफ हो, टीचर्स हों, छोटे व्यापारी या दुकानदार हों, दुकानों में काम करने वाले लोग हों, रेहड़ी-पटरी वाले भाई-बहन हों, सिक्‍योरिटी, वाचमैन या फिर पोस्‍टमैन और पोस्‍ट आफिस के कर्मचारी- दरअसल यह लिस्ट बहुत ही लंबी है और हर किसी ने अपनी भूमिका निभाई है। शासन प्रशासन में भी कितने ही लोग अलग-अलग स्तर पर जुटे रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि वैक्सीन तैयार करने में हमारे वैज्ञानिकों ने रात-दिन कड़ी मेहनत की है। इसलिए हमें विज्ञान पर भरोसा करना चाहिये, वैज्ञानिकों पर भरोसा करना चाहिये। उन्होंने कहा कि झूठ फैलाने वाले लोगों को बार-बार समझाना चाहिये कि वैक्सीन के नुकसान नहीं हैं।

मेरा सभी भाई-बहनों को यही कहना है कि डर है तो निकाल दीजिए। हमारे पूरे देश में 31 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने वैक्सीन का टीका लगवा लिया है। मैंने खुद ने भी दोनों डोज लगवा लिये हैं। मेरी मां तो करीब-करीब सौ साल की हैं। उन्होंने ने भी दोनों डोज लगवा लिये हैं। कभी-कभी किसी को इससे बुखार वगैरह आता है, पर वो बहुत मामूली होता है। देखिए वैक्सीन नहीं लेना बहुत खतरनाक हो सकता है।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

29 minutes ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

1 hour ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

21 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

24 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

1 day ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

1 day ago

This website uses cookies.