ओडिशा सरकार ने राज्य में कोविड रोधी टीकाकरण के लिए जिलावार लक्ष्य तय किया है। जिला कलेक्टर और नगर निगम आयुक्तों को लिखे पत्र में राज्य सरकार ने दैनिक औसत टीकाकरण गति बढाकर साढे तीन लाख प्रतिदिन करने और नियत समय पर टीके की दूसरी डोज को प्राथमिकता देने को कहा है।
सभी जिलों के स्थानीय प्रशासन को अवगत कराया गया है कि भारत सरकार ने जुलाई महीने में राज्य को वैक्सीन आपूर्ति बढाई है, जो इस महीने भी जारी रहेगी। केन्द्र सरकार वैक्सीन की आपूर्ति, उसकी खपत और बर्बादी की दर के आधार परकर रही है, इसलिये यह जरूरी हो जाता है कि दैनिक टीकाकरण का लक्ष्य साढे तीन लाख प्रतिदिन तक बढाया जाये। राज्य में अब तक एक करोड 24 लाख लोगों को टीके की पहली डोज और 38 लाख 67 हजार को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More
सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More
एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More
पर्यावरण स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, कांकरिया कोचिंग डिपो एक वॉटर… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment