एनटीपीसी नवीकरणीय ऊर्जा लिमिटेड (एनटीपीसी आरईएल) ने त्रिपुरा सरकार के साथ नई दिल्ली में 16 जनवरी, 2023 को राज्य में फ्लोटिंग और ग्राउंड माउंटेड आधारित नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के विकास के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इस समझौता ज्ञापन पर एनटीपीसी आरईएल के मुख्य महाप्रबंधक राजीव गुप्ता और त्रिपुरा नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी के महानिदेशक व सीईओ महानंद देबबर्मा ने हस्ताक्षऱ किए।
यह समझौता ज्ञापन त्रिपुरा में बड़े आकार की नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के विकास की दिशा में उठाया गया एक कदम है और यह त्रिपुरा सरकार को अपनी स्वच्छ ऊर्जा प्रतिबद्धताओं व दायित्वों को पूरा करने में सहायता करेगा।
इस दौरान मुख्यमंत्री माणिक साहा, उपमुख्यमंत्री जिष्णु देबबर्मा, सचिव (विद्युत) आईएएस बृजेश पाण्डेय और त्रिपुरा सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। इसके अलावा एनटीपीसी की ओर से निदेशक- वाणिज्य सीके मोंडल, निदेशक- वित्त जे श्रीनिवासन और एनटीपीसी आरईएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहित भार्गव ने भी अपनी उपस्थिति से इस कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment