Categories: News-Headlines

NSA अजित डोभाल ने कल ब्रिटेन के राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार से लंदन में मुलाकात की

राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने कल ब्रिटेन के राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार टिम बैरॉ से लंदन में मुलाकात की। इस मौक़े पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक भी उपस्थित रहे। अजित डोभाल ने मंगलवार को वॉशिंगटन में अमेरिका के राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन से मुलाकात की थी।

लंदन स्थित भारतीय उच्‍चायोग ने ट्वीट में कहा है कि मंत्रिमंडल कार्यालय में दोनों देशों के राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक में प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की विशिष्ट उपस्थिति अत्यन्त महत्‍वपूर्ण है। उच्चायोग ने देशों के बीच व्‍यापार, रक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में सहयोग के लिए प्रधानमंत्री के आश्वासन को मूल्यवान बताया। उच्‍चायोग ने कहा कि ब्रिटेन के राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार को भारत यात्रा के लिए आमंत्रित किया गया है।

Leave a Comment

Recent Posts

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

6 hours ago

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

1 day ago

This website uses cookies.