Categories: News-Headlines

रेलवे ‘एक भारत श्रेष्‍ठ भारत’ योजना के तहत भारत गौरव डीलक्‍स वातानुकूलित पर्यटक रेलगाड़ी शुरू कर रहा है

रेलवे ‘एक भारत श्रेष्‍ठ भारत’ योजना के तहत 28 फरवरी से भारत गौरव डीलक्‍स वातानुकूलित पर्यटक रेलगाड़ी शुरू कर रहा है। यह ‘गरवी गुजरात’ रेलयात्रा दिल्‍ली के सफदरजंग स्‍टेशन से शुरू होगी। आठ दिन की इस यात्रा में गुजरात की विरासत देखने का अवसर मिलेगा।

अत्‍याधुनिक सुविधायुक्त इस रेलगाड़ी में प्रथम श्रेणी के चार और द्वितीय श्रेणी के दो एसी कोच हैं। इसमें दो भोजनयान और दो रेस्‍टोरेंट भी होंगे। इस रेलगाड़ी में डेढ़ सौ पर्यटक यात्रा कर सकेंगे।

यात्रा के दौरान पर्यटकों को गुजरात के प्रमुख तीर्थ-स्थलों और विरासतों को देखेने का मौक़ा मिलेगा। इनमें स्‍टैच्‍यू ऑफ यूनिटी, चम्‍पानेर, सोमनाथ, द्वारका, नागेश्‍वर, बेट द्वारका, अहमदाबाद, मोढेरा और पाटन शामिल हैं।

इस रेल यात्रा का आनंद लेने के लिए गुरुग्राम, रेवाड़ी, रिंगस, फुलेरा और अजमेर रेलवे स्‍टेशनों से यात्रा शुरू की जा सकती है। आईआरसीटीसी ने टिकट बुकिंग के लिए विभिन्न गेटवे का उपयोग कर ईएमआई से भुगतान करने की सुविधा दी है।

Leave a Comment

Recent Posts

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

5 hours ago

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

1 day ago

This website uses cookies.