भारत के सबसे बड़े लौह अयस्क उत्पादक एनएमडीसी ने इस्पात मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति की दिनांक 03-03-2022 को मदुरै में सम्पन्न बैठक में वर्ष 2018-19 एवं 2020-21 के लिए इस्पात राजभाषा प्रथम पुरस्कार और वर्ष 2019-20 के लिए इस्पात राजभाषा प्रेरणा पुरस्कार ग्रहण किए। केंद्रीय इस्पात मंत्री राम चंद्र प्रसाद सिंह जी ने सुमित देब, अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक को पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने भारत की राजभाषा को व्यवहार में लाने के लिए सभी इस्पात उपक्रमों द्वारा किये गए प्रयासों की सराहना की और एनएमडीसी को प्राप्त हुए प्रशस्ति पत्रों के लिए बधाई दी।
इस अवसर पर इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने एनएमडीसी के उप महाप्रबंधक (राजभाषा) को तीन वर्ष के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। इस बैठक के दौरान एनएमडीसी ने कम्पनी में राजभाषा हिंदी के कार्यांवयन की स्थिति पर बनवाई गई अपनी एक लघु फिल्म भी प्रदर्शित की। एनएमडीसी के इस नवोन्मेषी प्रयास की समिति के सदस्यों ने बहुत सराहना की।
बैठक में इस्पात मंत्रालय के उच्चाधिकारियों, हिंदी सलाहकार समिति के सदस्यों, इस्पात मंत्रालय के नियंत्रणाधीन सभी इस्पात उपक्रमों के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशकों ने प्रतिभागिता की।
इस अवसर पर सुमित देब ने कहा, “मुझे राजभाषा को कार्यान्वित करने और राजभाषा के आयोजनों में एनएमडीसी के योगदान पर गर्व है। एनएमडीसी में, हम तकनीकी विषयों पर हिंदी में मौलिक लेखन को बढ़ावा देते हैं और दैनिक विचार-विमर्श में राजभाषा के प्रयोग को प्रोत्साहित करते हैं।
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment