राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (NHRC) ने बिजली के करंट से होने वाली मौतों पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वत: संज्ञान लिया है कि 2 जुलाई, 2023 को मध्य दिल्ली में सरकार-संचालित लोक नायक जय प्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल के बेसमेंट में काम करने के दौरान बिजली का करंट लगने से एक 18 वर्षीय लड़के की मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि हाल के दिनों में दिल्ली में करंट लगने से मौत की यह तीसरी घटना है।
आयोग ने पाया है कि मीडिया रिपोर्ट की सामग्री, यदि सत्य है, तो पीड़ित के मानव अधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मुद्दा उठाती है। प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट है कि अस्पताल के अधिकारियों की लापरवाही के कारण जान चली गई, क्योंकि काम की निगरानी करने और निर्माण स्थल पर श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी सावधानियां बरतने की जिम्मेदारी उनकी है।
तदनुसार, आयोग ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर 4 सप्ताह के भीतर मामले में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। इसमें मामले में दर्ज एफआईआर की वर्तमान स्थिति, जिम्मेदार अधिकारियों/कर्मचारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई और मृतक के परिजनों को दिया गया मुआवजा, यदि कोई हो, शामिल होना चाहिए। आयोग यह भी जानना चाहेगा कि नए अस्पताल भवन के विशेष निर्माण स्थल पर तैनात श्रमिकों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं या नहीं।
3 जुलाई, 2023 को आई मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जिस स्थान पर घटना हुई, वहां एक नए अस्पताल भवन का निर्माण किया जा रहा है। बेसमेंट में कुछ खुले/नंगे तार थे, वहां जल भराव हो रखा था।
1 जून को बदलेगा मौसम का मिजाज, उत्तर भारत में बारिश और तेज हवाओं का… Read More
Anthropic के Claude AI की खासियतें क्या हैं? Claude AI की सबसे बड़ी विशेषता इसका… Read More
अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका कब?' दिग्गज क्रिकेटर ने BCCI पर उठाए सवाल… Read More
YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment