Categories: News-Headlines

NHRC ने पश्चिम बंगाल में टीवी पत्रकार की गैरकानूनी हिरासत की शिकायत पर स्वत: संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (NHRC) ने एक शिकायत पर स्वत: संज्ञान लिया है कि रिपब्लिक बांग्ला टीवी के पत्रकार संतू पान को 19 फरवरी, 2024 को संदेशखली, पश्चिम बंगाल में महिलाओं के खिलाफ अपराधों को कवर करते समय गैरकानूनी रूप से हिरासत में लिया गया था। कथित तौर पर, बिना किसी पूर्व सूचना के, पुलिस कर्मियों ने पीड़ित को घेर लिया, उसके साथ मारपीट की और उसे जबरन अवैध हिरासत में ले लिया। शिकायतकर्ता, जो पत्रकार की पत्नी है, ने यह भी आरोप लगाया है कि उसको अपने पति से मिलने नहीं दे रहे है और वह उसकी सुरक्षा के बारे में चिंतित है। उसने आगे कहा कि यह पश्चिम बंगाल राज्य में जबरदस्ती और धमकी के माध्यम से मीडिया की आवाज़ दबाने का प्रयास है।

आयोग ने पाया है कि आरोप पत्रकार के मानव अधिकारों के उल्लंघन और प्रेस की स्वतंत्रता पर प्रतिबंध का गंभीर मुद्दा उठाते हैं। तदनुसार, आयोग ने पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी किया है और उन्हें दो सप्ताह के भीतर मामले में रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। आयोग ने अपने डीआइजी (अन्वेभषण) को दूरभाष पर तथ्यों का पता लगाने और एक सप्ताह के भीतर आयोग को अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए भी कहा है।

नोटिस जारी करते हुए, एनएचआरसी ने हाल ही में एक मामले में उच्च<तम न्याायालय की टिप्पणी पर भी गौर किया है कि “लोकतांत्रिक गणराज्य के मजबूत कामकाज के लिए एक स्वतंत्र प्रेस महत्वपूर्ण है। एक लोकतांत्रिक समाज में इसकी भूमिका महत्वपूर्ण है क्योंकि यह राज्य के कामकाज पर प्रकाश डालती है। प्रेस का कर्तव्य है कि वह सत्ता के सामने सच बोले और नागरिकों को ठोस तथ्य पेश करे ताकि वे ऐसे विकल्प चुन सकें, जो लोकतंत्र को सही दिशा में ले जाएं। प्रेस की स्वतंत्रता पर प्रतिबंध नागरिकों को एक समान दृष्टिकोण से सोचने के लिए मजबूर करता है। सामाजिक-आर्थिक नीति से लेकर राजनीतिक विचारधाराओं तक के मुद्दों पर एक समान दृष्टिकोण लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरे पैदा करेगा।”

Leave a Comment

Recent Posts

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

10 minutes ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

46 minutes ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

20 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

24 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

1 day ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

1 day ago

This website uses cookies.