Categories: News-Headlines

NHAI ने ‘इनविट राउंड-3’ के माध्यम से 16,000 करोड़ रुपये से अधिक का अब तक का सबसे बड़ा इनविट मुद्रीकरण संपन्‍न किया

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अवसंरचना निवेश ट्रस्ट, राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रा ट्रस्ट (एनएचआईटी) ने 889 किलोमीटर की कुल लंबाई वाले राष्ट्रीय राजमार्ग खंडों के लिए ‘इनविट राउंड-3’ के माध्यम से 16,000 करोड़ रुपये से अधिक के उद्यम मूल्य पर धन जुटाने का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किया है, जो एनएचएआई द्वारा सबसे बड़ा मुद्रीकरण और भारतीय सड़क क्षेत्र के इतिहास के सबसे बड़े लेन देन में से एक है। ‘इनविट राउंड -3’ के माध्यम से अब तक का सबसे अधिक रियायत मूल्य जुटाने के लिए स्वीकृति पत्र (एलओए) पिछले महीने, फरवरी 2024 में जारी किया गया था।

मुद्रीकरण के तीसरे चरण में, एनएचआईटी ने 15,625 करोड़ रुपये के रियायती शुल्क और 75 करोड़ रुपये के अतिरिक्त रियायती शुल्क के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग खंडों के अधिग्रहण के वित्त पोषण के लिए प्रमुख घरेलू और अंतरराष्ट्रीय निवेशकों से लगभग 7,272 करोड़ रुपये की यूनिट पूंजी जुटाई है और भारतीय ऋणदाताओं से लगभग 9,000 करोड़ रुपये का कर्ज जुटाया है। निवेशकों द्वारा बुक बिल्ड प्रक्रिया के माध्यम से प्रति यूनिट 124.14 रुपये की कटऑफ कीमत पर 122.86 रुपये प्रति यूनिट मौजूदा एनएवी से अधिक प्रीमियम पर सब्सक्राइब किया गया।

यूनिटों में मौजूदा और नए दोनों निवेशकों की ओर से मजबूत मांग देखी गई, जिनमें कनाडा पेंशन प्लान इन्वेस्टमेंट बोर्ड और ओन्टारियो टीचर्स पेंशन प्लान बोर्ड सहित विदेशी पेंशन निधियां, जो मौजूदा यूनिटधारक हैं और प्रत्येक 25 प्रतिशत की अधिकतम सीमा तक सब्सक्राइब या अंशदान करती है; घरेलू पेंशन/भविष्य निधियां (आईओसीएल कर्मचारी पीएफ, एलएंडटी स्टाफ पीएफ, राजस्थान राज्य विद्युत कर्मचारी पेंशन निधि, एसबीआई पेंशन आदि), बीमा कंपनियां (टाटा एआईजी, एसबीआई लाइफ, एचडीएफसी लाइफ), म्यूचुअल फंड (एसबीआई, निप्पॉन इंडिया), बैंक आदि शामिल हैं। एनएचएआई भी उसी मूल्य, पर ~15 प्रतिशत यूनिटों की अपनी हिस्सेदारी सब्सक्राइब करता है।

मुद्रीकरण के तीसरे चरण के संपन्नक होने के साथ ही, इनविट के सभी तीनों चरणों का कुल मूल्य 26,125 करोड़ रुपये हो चुका है और 20 से 30 साल के बीच की रियायती अवधि सहित 9 राज्यों असम, गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में लगभग 1,525 किमी की कुल लंबाई वाली पंद्रह संचालनरत टोल सड़कों के विविध पोर्टफोलियो का नियंत्रण करता है।

मुद्रीकरण के तीसरे चरण के संपन्न होने के साथ ही, इनविट के सभी तीनों चरणों का कुल मूल्य 26,125 करोड़ रुपये हो चुका है और 20 से 30 साल के बीच की रियायती अवधि सहित 9 राज्यों असम, गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में लगभग 1,525 किमी की कुल लंबाई वाली पंद्रह संचालनरत टोल सड़कों के विविध पोर्टफोलियो का नियंत्रण करता है।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा प्रायोजित अवसंरचना निवेश ट्रस्ट, राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रा ट्रस्ट (एनएचआईटी), भारत सरकार की राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन का समर्थन करने 2021 में स्थापित किया गया था।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के सचिव अनुराग जैन ने एनएचएआई के मुद्रीकरण के नवीनतम चरण की सफलता पर टिप्पणी करते हुए कहा, “एनएचआईटी सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) का सफल उदाहरण है, जिसके तहत इसने राष्ट्रीय मुद्रीकरण में सहायता देने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ऐसा करते हुए एनएचआईटी ने खुद को इनविट क्षेत्र में एक अग्रणी कारक के रूप में स्थापित किया है, और भारतीय सड़क क्षेत्र के उत्तरोत्तकर विकास के लिए वित्तीय पूंजी जुटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।”

एनएचएआई के अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने कहा, “हमें खुशी है कि एनएचआईटी ने एनएचएआई के लिए सड़कों का सबसे बड़ा मुद्रीकरण सफलतापूर्वक संपन्न किया है। हमें आशा है कि यह भारतीय सड़क क्षेत्र के मुद्रीकरण और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाना जारी रखेगा।”

एनएचआईटी के निवेश प्रबंधक के एमडी सुरेश गोयल ने कहा, “हम मौजूदा निवेशकों को उनके निरंतर विश्वास के लिए धन्यवाद देते हैं और एनएचआईटी को मजबूत बनाने और भारत के सड़क क्षेत्र के विकास में एनएचएआई का समर्थन करने के लिए नए भागीदारों का स्वागत करते हैं।”

नवंबर 2021 से, एनएचएआई से 636 किमी की कुल लंबाई वाली आठ संचालनरत सड़क परिसंपत्तियों के अधिग्रहण के लिए एनएचआईटी ने मुद्रीकरण के पहले दो चरणों के माध्यम से संचयी रूप से लगभग 12,000 करोड़ रुपये जुटाए हैं। ऐतिहासिक रूप से, एनएचआईटी की यूनिटें नवंबर 2021 में 101 रुपये की कीमत पर जारी की गईं और ये बीएसई और एनएसई दोनों पर सूचीबद्ध हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

10 minutes ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

1 hour ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

2 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

22 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

1 day ago

This website uses cookies.