तीन तलाक के खिलाफ कानून के लागू होने के उपलक्ष्य में आज पूरे देश में “मुस्लिम महिला अधिकार दिवस” मनाया जा रहा है। अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने नई दिल्ली में कहा कि केंद्र सरकार ने 1 अगस्त, 2019 को तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाया, जिसने तीन तलाक के सामाजिक दुराचार को एक दण्डनीय अपराध बना दिया गया है।
मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि कानून लागू होने के बाद तीन तलाक के मामलों में विशेष रूप से कमी आई है। देश भर की मुस्लिम महिलाओं ने इस कानून का ज़ोरदार स्वागत किया है।
देश भर के विभिन्न संगठन 1 अगस्त को “मुस्लिम महिला अधिकार दिवस” के रूप में मनाएंगे। मुख्तार अब्बास नकवी के साथ महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी और पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव कल नई दिल्ली में “मुस्लिम महिला अधिकार दिवस” मनाने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेंगे।
मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि सरकार ने देश की मुस्लिम महिलाओं के “आत्मनिर्भरता, स्वाभिमान और आत्मविश्वास” को सुदृढ़ किया है और तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाकर उनके संवैधानिक, मौलिक और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की है।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment