Categories: News-Headlines

कोविड टीकाकरण के लिए संशोधित दिशानिर्देश लागू किए जाने के दूसरे दिन 51 लाख से अधिक वैक्‍सीन डोज दी गई

भारत ने 29 करोड दस लाख से अधिक कोविड टीके लगाकर एक और महत्‍वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर ली है। केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने बताया कि कोविड टीकाकरण के संशोधित दिशा निर्देशों के लागू होने के दूसरे दिन अब तक 51 लाख से अधिक टीके लगाये गये हैं।

केन्द्र सरकार ने सुनिश्चित किया था कि प्रत्यक्ष राज्य खरीद के तहत कोविड वैक्सीन की पूरी आपूर्ति 21 जून से पहले संबंधित राज्य को उपलब्ध करा दी जाए। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का यह स्पष्टीकरण उन खबरों के बाद आया है जिनमें आरोप लगाया गया था कि निशुल्क कोविड टीकाकरण अभियान के बीच दिल्ली सरकार को 18 से 44 वर्ष के उम्र के लोगों के लिए निशुल्क वैक्सीन की आपूर्ति नहीं की गई। मंत्रालय ने कहा कि राज्यों की खरीद के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली को प्रत्यक्ष राज्य खरीद के तहत वैक्सीन निर्माताओं ने 21 जून से पहले पांच लाख 60 हजार वैक्सीन की आपूर्ति की। इसके अलावा केन्द्र सरकार की खरीद के तहत दिल्ली को आठ लाख 80 हजार वैक्सीन निशुल्क उपलब्ध कराई। इस महीने के आखिर तक और वैक्सीन भी उपलब्ध कराई जानी है। आज दिल्ली के पास नौ लाख 90 हजार वैक्सीन उपलब्ध हैं जिनका उपयोग नहीं किया गया है।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

6 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

6 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.