Weather Forecast

Monsoon Update: दिल्ली-यूपी सहित इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

देश में मानसून के सक्रिय होने से कई बारिश का दौर लगातार जारी है. दिल्ली में आज सुबह से हो रही बारिश से लोगों को काफी राहत मिली है वहीं उत्तराखंड के मांडो गांव में बादल फटने से तीन लोगों की मौत और चार लोगों के लापता होने की खबर है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान में बताया गया है कि अगले एक हफ्ते तक उत्तर भारत में भारी बारिश हो सकती है,जबकि पश्चिमी क्षेत्रों में 23 जुलाई तक बादल बरसेंगे।

आज हरियाणा, दिल्ली सहित कई राज्यों में सुबह से ही तेज बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने कहा है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के फिर से सक्रिय होने के बाद उत्तरी क्षेत्र सहित देश के कई हिस्सों में अगले छह-सात दिनों में भारी बारिश होगी तो वहीं मानसून का सबसे ज्यादा प्रभाव दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के क्षेत्रों में दिखाई देगा.

स्काईमेट वेदर के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान, कोंकण और गोवा, हरियाणा के कुछ हिस्सों, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड के कुछ हिस्सों, हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।

पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों, दक्षिण गुजरात, तटीय कर्नाटक, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, पूर्वी बिहार, गंगीय पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, विदर्भ, मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों, बाकी गुजरात, केरल, तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। तमिलनाडु, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और दक्षिणपूर्व राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश संभव है।

मुंबई

मुंबई में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग द्वारा 24 घंटे का रेड अलर्ट जारी किया गया है। तीन घंटे की बरसात ने मुंबई की सूरत बिगाड़ दी है। कहीं पानी में कार तैरती दिखी तो कहीं बाइकें बहने लगीं। कुछ इलाकों में घरों में भी पानी घुस गया है। वहीं कई ऐसे इलाके हैं जहां सड़कें तालाब हो गईं, ट्रेन की पटरियां पानी में डूब गईं। वहीं, हवाई यातायात पर भी मौसम का असर देखने को मिला है। मुंबई में बारिश और भूस्खलन ने जबरदस्त तबाही मचाई। मरने वालों की संख्या अब 32 हो चुका है। सिर्फ चैंबूर के हादसे में 19 की मौत हुई है जहां पहाड़ का मलबा गिरा था। कुल 5 हादसे हुए हैं।

हिमाचल

हिमाचल प्रदेश में हुई भारी बारिश ने कहर बरपाया है। भूस्खलन के कारण प्रदेश में कई सड़कें बंद हो गई हैं। नदी-नाले उफान पर हैं। चंबा जिले में एक कार भूस्खलन की चपेट में आने से रावी नदी में समा गई। कार में एक ही परिवार के तीन लोग सवार थे। पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बचाव अभियान चला रखा है। अभी एक महिला का शव बरामद हुआ है। अन्य दो की तलाश जारी है। राजधानी शिमला में भी झमाझम बारिश हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में 19 जुलाई को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। 20 जुलाई को ऑरेंज और फिर दो दिन येलो अलर्ट जारी किया है। 22 जुलाई तक प्रदेश भर में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है।

उत्तराखंड

उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदा का कहर टूटा है। यहां के दो अलग-अलग जगहों पर बादल फटने से तबाही मची है। उत्तरकाशी जिले के बाद टिहरी गढ़वाल में भी बादल फटने की घटना हुई है। राहत और बचाव का कार्य जारी है।

टिहरी गढ़वाल के भीलान्गना में बादल फटने से करीब आधा दर्जन घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इससे पहले उत्तरकाशी के मांडो गांव में बादल फटने की घटना में 3 लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

20 minutes ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

20 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

23 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

24 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

1 day ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

This website uses cookies.