मॉनसून की उत्तरी सीमा (एनएलएम) इस समय 26° उत्तरी अक्षांश/ 70° पूर्वी देशांतर, बाड़मेर, भीलवाड़ा, धौलपुर, अलीगढ़, मेरठ, अंबाला और अमृतसर से होकर गुज़र रही है।
दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के बाकी हिस्सों दिल्ली में मॉनसून के दस्तक देने के लिए मौसमी स्थितियाँ अनुकूल नहीं हैं। पूर्वानुमान अवधि के दौरान इन सभी क्षेत्रों में निरंतर बारिश होने के लिए भी स्थितियां सकारात्मक नहीं हैं।
निचले स्तर की हवाओं के आपस में मिलने और पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी आने वाली मानसूनी हवाओं के कारण ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, झारखंड, छत्तीसगढ़ और बिहार में अगले 5 दिनों के दौरान कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है। अगले 5 दिनों के दौरान ओडिशा और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी वर्षा भी हो सकती है। जबकि छत्तीसगढ़ में 23 से 25 जून को, गंगीय पश्चिम बंगाल, दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और झारखंड में 23 जून को तथा बिहार में 26 और 27 जून, 2021 को भारी बारिश का अनुमान है। 25 को ओडिशा और 23 जून को छत्तीसगढ़ में भी बहुत भारी वर्षा की संभावना है।
पूर्वोत्तर भारत में दक्षिण-पश्चिमी आर्द्र हवाओं के प्रभावी होने के कारण इन राज्यों में अगले 5 दिनों के दौरान व्यापक रूप से व्यापक वर्षा होने की संभावना है। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा और मिजोरम में अगले 5 दिनों के दौरान एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश में 25 जून, 2021 को एक-दो स्थानों भारी वर्षा का अनुमान है।
छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरा बादलों की भीषण गर्जना के साथ बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं। इसके चलते बाहर काम करने वाले लोगों और मवेशियों के लिए खतरा हो सकता है।
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment