MOIL लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2022-23 में 13.02 लाख टन मैंगनीज (एमएन) अयस्क के उत्पादन के साथ पिछले वर्ष के रिकॉर्ड की तुलना में 6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज कर, अपनी स्थापना के बाद दूसरा सबसे अधिक उत्पादन दर्ज किया है। वित्त वर्ष ’23 में 245 करोड़ रुपये का पूंजीगत व्यय भी हासिल किया, जो वित्त वर्ष 2021-22 की तुलना में 14 प्रतिशत अधिक है।
MOIL लिमिटेड के सीएमडी अजीत कुमार सक्सेना ने एमओआईएल को उसकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी और विश्वास व्यक्त किया कि वह आने वाले वर्षों में इसके लिए रणनीति और कार्य योजना तैयार करने के साथ उत्पादन का उच्च स्तर प्राप्त करने के लिए तैयार है।
अन्वेषण पर अत्यधिक जोर देने के साथ, एमओआईएल ने वित्त वर्ष 23 में 41,762 मीटर की अब तक की सबसे अच्छी खोजपूर्ण कोर ड्रिलिंग की है, जो पिछले 5 वर्षों में प्राप्त औसत अन्वेषण का 2.7 गुना है। यह न केवल उसकी मौजूदा खदानों से उत्पादन बढ़ाने का आधार होगा बल्कि देश में नई मैंगनीज खदानें खोलने का भी आधार बनेगा।
इलेक्ट्रोलाइटिक मैंगनीज डाइऑक्साइड (ईएमडी) का बिक्री कारोबार एक नए उच्च स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 2 गुना से अधिक है। ईएमडी एक 100 प्रतिशत आयात प्रतिस्थापन उत्पाद है, जिसका उपयोग ज्यादातर फार्मास्यूटिकल्स और बैटरी के निर्माण के लिए किया जाता है।
एमओआईएल के बारे में: एमओआईएल लिमिटेड भारत सरकार के इस्पात मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण के तहत एक अनुसूची-ए, मिनिरत्न श्रेणी- I सीपीएसई है। एमओआईएल देश में मैंगनीज अयस्क का सबसे बड़ा उत्पादक है, जो घरेलू उत्पादन का ~ 45 प्रतिशत योगदान देता है। यह महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश राज्य में ग्यारह खानों का संचालन करता है। कंपनी की 2030 तक अपने उत्पादन को दोगुना से अधिक करते हुए 3.00 मिलियन टन करने की महत्वाकांक्षी कल्पना है। एमओआईएल गुजरात, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और ओडिशा राज्य में भी व्यापार के अवसर तलाश रही है।
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment