Categories: News-Headlines

नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत महेशतला (पश्चिम बंगाल) में 35 एमएलडी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के विकास के लिए समझौते पर हस्ताक्षर

राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी), कोलकाता मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (केएमडीए) और मेसर्स महेशतला वेस्ट वाटर मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड (मेसर्स विश्वराज एनवायरमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा गठित की गई एक एसपीवी) के बीच एक त्रिपक्षीय रियायत समझौता पर हस्ताक्षर किया गया, जिसमें महेशतला के लिए हाइब्रिड वार्षिकी पीपीपी मोड पर 35 एमएलडी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के विकास के लिए आज हस्ताक्षर किए गए। यह संविदा कुल 273.52 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। एनएमसीजी के महानिदेशक राजीव रंजन मिश्र और एनएमसीजी के कार्यकारी परियोजनाएं निदेशक अशोक कुमार सिंह इस अवसर पर उपस्थित हुए। इसके साथ ही केएमडीए और रियायात पाने वाले लोग भी उपस्थित हुए।

इस परियोजना का उद्देश्य शहर में मौजूदा सीवरेज समस्याओं और गंगा में व्याप्त सीवेज प्रदूषण को ध्यान में रखकर काम करना है। परियोजना के कार्यान्वयन के बाद महेशतला शहर से गंगा नदी में अशोधित सीवेज का निर्वहन नहीं किया जाएगा, जिससे नदी पर प्रदूषण के भार में कमी आएगी।

महेशतला शहर गंगा नदी के पूर्व तट पर स्थित है। 2011 की जनगणना के अनुसार शहर की आबादी 449,423 है। परियोजना के प्रमुख घटक निम्न प्रकार हैं:

एसटीपी – 35 एमएलडी
पंपिंग स्टेशन– 4
एमपीएस- 35 एमएलडी, 1 नंबर
डायवर्जन संरचनाएं- 6
राइजिंग मेन्स की बिछावट- 5,989
ग्रेविटी सीवर की मरम्मत और पुनर्वास- 1,145 मीटर
ईपीएस- 35 एमएलडी
संचालन और रखरखाव-15 वर्षों के लिए

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

7 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

7 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

9 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

10 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

11 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.