Categories: News-Headlines

उत्तर-पश्चिम, मध्य और दक्षिण भारत के पश्चिमी भागों में कम बारिश की स्थितियाँ अगले 5 दिनों तक बनी रहेंगी

मॉनसून की उत्तरी सीमा (एनएलएम) अभी भी समय 26° उत्तरी अक्षांश/ 70° पूर्वी देशांतर, बाड़मेर, भीलवाड़ा, धौलपुर, अलीगढ़, मेरठ, अंबाला और अमृतसर से होकर गुज़र रही है।

उत्तर भारत में वर्तमान मौसमी स्थितियाँ, वायुमंडलीय, परिदृश्य और डाइनामिक मॉडल द्वारा दिखाये जा रहे हवाओं के पूर्वानुमान के आधार पर दक्षिण-पश्चिम मॉनसून राजस्‍थान, पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के बाकी हिस्‍सों तथा चंडीगढ़ और दिल्‍ली में अगले 5 दिनों तक आगे नहीं बढ़ेगा।

उत्तर-पश्चिम, मध्य और दक्षिण भारत के पश्चिमी भागों में कम बारिश की स्थितियाँ अगले 5 दिनों तक बनी रहेंगी। कमजोर मॉनसून की स्थितियों के बीच इन भागों में कुछ स्थानों पर बादलों की गर्जना और बिजली कड़कने की घटनाओं के साथ कुछ स्थानों पर बारिश दर्ज की जा सकती है।

दक्षिण-पश्चिमी बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम तथा पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में दक्षिण-पश्चिमी आर्द्र हवाएँ तेज़ हो गई हैं जिसके चलते इन राज्यों में अगले 5 दिनों के दौरान अधिकांश स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में अगले 3 दिनों के दौरान कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। असम और मेघालय में आज कुछ स्थानों पर अति भीषण वर्षा हो सकती है। बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल तथा सिक्किम में आज से 2 जुलाई, 2021 के दौरान मूसलाधार वर्षा होने की संभावना है।

पूर्वी आर्द्र हवाएँ धीरे-धीरे प्रभावी हो रही हैं जिसके चलते उत्तरी बिहार, उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्रों और उत्तराखंड में 1 से 3 जुलाई के दौरान बहुत व्यापक बारिश होने की संभावना है। इन राज्यों में होने वाली मूसलाधार मॉनसून वर्षा के कारण यहाँ से निकलने वाली नदियों में जल स्तर अचानक बढ़ सकता है। 1 से 3 जुलाई के बीच उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्रों और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश की संभावना है।

हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज और 1 जुलाई, 2021 को 20 से 30 किमी प्रति घंटे की गति से तेज़ हवाएँ चल सकती हैं।

बिहार, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल में अगले 24 घंटों के दौरान बादलों की तेज़ गर्जना के बीच बिजली गिरने की कई घटनाएँ हो सकती हैं। इसके चलते घर से बाहर लोगों और मवेशियों के लिए खतरा पैदा हो सकता है और यह कभी-कभी जानलेवा भी हो सकती है।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

5 hours ago

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

1 day ago

This website uses cookies.