Categories: News-Headlines

प्रर्वतन निदेशालय ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता और विधाननगर के पुलिस आयुक्‍तों से फर्जी टीकाकरण शिविर के बारे में जानकारी मांगी

प्रर्वतन निदेशालय ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता और विधाननगर के पुलिस आयुक्‍तों से फर्जी टीकाकरण शिविर के बारे में जानकारी मांगी है। कोलकाता पुलिस के विशेष जांच दल ने इस संबंध में कई छापे मारे हैं और दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में गिरफ्तार लोगों की संख्‍या छह हो गई है जिसमें इसका मास्‍टरमाइंड देबांजन देव शामिल हैं जो भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी के रूप में कोलकाता में फर्जी टीकाकरण शिविर लगाता था। सूत्रों ने बताया है कि अपराधी के बैंक खातों में मात्र एक साल दो करोड़ से अधिक रूपयों के लेन-देन का पता चला है।

इस बीच, राज्‍य सरकार ने निजी टीकाकरण शिविर लगाने के बारे में कड़े दिशानिर्देश जारी किये हैं। निर्देशों में कहा गया है कि कोविड टीकाकरण केन्‍द्र चलाने या इसकी व्‍यवस्‍था करने के लिए स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की मंजूरी अनिवार्य होगी।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

3 hours ago

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

23 hours ago

This website uses cookies.