Lok Sabha Election 2024: चौथे चरण के चुनाव में दोपहर 1 बजे तक 40.32% मतदान हुआ। आंध्र प्रदेश में 40.26%, बिहार में 34.44%, जम्मू और कश्मीर में 23.57%, झारखंड में 43.80%, मध्य प्रदेश में 48.52%, महाराष्ट्र में 30.85%, ओडिशा में 39.30%, तेलंगाना में 40.38%, उत्तर प्रदेश में 39.68%, पश्चिम बंगाल में 51.87% मतदान दर्ज हुआ।
लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में नौ राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश की 96 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। आंध्र प्रदेश की 25, तेलंगाना की 17, उत्तर प्रदेश की 13, महाराष्ट्र की 11, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल की आठ-आठ सीटों, बिहार की 5, झारखण्ड और ओडिसा की चार-चार सीटों और जम्मू-कश्मीर की एक सीट के लिए वोट डाले जा रहे है।
मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक चलेगा। इस चरण में 17 करोड 70 लाख मतदाता मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। चौथे चरण में होने वाले मतदान के लिए कोई कुल एक लाख 92 हजार मतदान केंद्र बनाए गए हैं जहां 19 लाख से अधिक मतदान अधिकारी तैनात किए गए हैं।
लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए कुल एक हजार 717 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इस चरण में कई प्रमुख उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी। इनमें केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी नेता गिरिराज सिंह, अर्जुन मुंडा, जी. किशन रेड्डी, अजय कुमार मिश्र, जनता दल यूनाइटेड के राजीव रंजन सिंह, समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव, कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी, तृणमूल कांग्रेस की महुआ मोइत्रा और शत्रुघ्न सिन्हा तथा एआईएमआईएम के असदुद्दीन औवेसी शामिल हैं।
मौसम विभाग के अनुसार मतदान वाले इन संसदीय क्षेत्र में तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है और लू जैसे स्थिति भी नहीं होगी। हालांकि मतदाताओं की सुविधा के लिए निर्वाचन आयोग ने सभी मतदान केंद्र पर प्राप्त व्यवस्था की है जिसमें पेयजल, चेयर, शौचालय, रैंप, व्हीलचेयर और बिजली शामिल है। पिछले तीन चरणों को मिलाकर अब तक 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के कुल 283 संसदीय क्षेत्र में मतदान सुचारू और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो चुका है।
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment