Categories: News-Headlines

ISRO का चंद्रयान 3 मिशन लगभग गोलाकार कक्षा में पहुंच गया

ISRO का चंद्रयान 3 मिशन लगभग गोलाकार कक्षा में पहुंच गया है। चंद्रमा के चारों ओर 174 किलोमीटर चौड़ी और 1437 किलोमीटर लम्‍बी कक्षा में घूम रहे अंतरिक्ष यान को कल रात 151 किलोमीटर चौड़ा और 179 किलोमीटर लम्‍बे गोलाकार कक्षा में ले जाने के लिए यान के ऑनबोर्ड इंजनों को रेट्रोफायर करके चंद्रमा के करीब ले जाया गया। बेंगलुरु में ISRO टेलीमेट्री, ट्रैकिंग और कमांड नेटवर्क कल सुबह लगभग साढे आठ बजे कक्षा में कमी करने की प्रक्रिया शुरू करेगा। इसके बाद, अंतरिक्ष यान 100 किलोमीटर लम्‍बे चौड़े चंद्र गोलाकार कक्षा में प्रवेश करेगा। इसरो का लक्ष्य 23 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान 3 के लैंडर की दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करना है। भारत चंद्रमा पर अपना पेलोड उतारने वाला चौथा देश बन जाएगा। रूस का लूना 25 अंतरिक्ष यान भी चंद्रमा की ओर बढ़ रहा है और इसके 21 अगस्त को दक्षिणी ध्रुव पर उतरने की उम्मीद है। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर जिस देश का अंतरिक्ष यान सबसे पहले उतरेगा वह यह उपलब्धि हासिल करने वाला पहला देश बन जाएगा।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

27 minutes ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

46 minutes ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

1 hour ago

This website uses cookies.