Categories: News-Headlines

तेलंगाना सरकार ने किसानों के राहत के लिए कृषि ऋण माफ करने की घोषणा की

तेलंगाना सरकार ने 99 हजार 9 सौ 99 रुपये तक के कृषि ऋण माफ करने की घोषणा की है। ये ऋण अगले 45 दिन के भीतर माफ कर दिये जायेंगे। सरकार ने इसके लिए पांच हजार आठ सौ करोड़ रूपये की राशि जारी की है। इस निर्णय से नौ लाख से अधिक किसानों को राहत मिलेगी।

मुख्‍यमंत्री के. चन्‍द्रशेखर राव के चुनावी वादे के अनुरूप एक लाख रुपये तक के कृषि ऋण माफ किये जायेंगे। यह राशि सीधे किसानों के ऋण खातों में अंतरित की जायेगी। इस निर्णय से 99 हजार 9 सौ 99 रुपये तक के सात हजार सात सौ 53 करोड़, 43 लाख रूपये के 16 लाख 66 हजार से अधिक किसानों के कृषि ऋण माफ कर दिये जायेंगे।

तेलंगाना में भारत राष्‍ट्र समिति सरकार की 2014 से 2018 के बीच की निर्वाचित सरकार ने राज्‍य में 35 लाख से अधिक किसानों का एक लाख रूपये तक का कृषि ऋण माफ करने के लिए उन्‍हें 16 हजार एक सौ 44 करोड़ रूपये की राशि प्रदान की गई थी।

2018 के विधानसभा चुनाव के दौरान चन्‍द्रशेखर राव ने एक लाख रूपये तक के कृषि ऋण को चरणबद्ध तरीके से माफ करने की योजना लागू करने का वादा किया था। एक सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि कोविड महामारी और उसके बाद लॉक डाउन सहित अन्‍य कारणों की वजह से इस योजना को लागू करने में देरी हुई थी।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

2 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

2 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

2 hours ago

This website uses cookies.