उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में आज सुबह यूपी एसटीएफ और पंजाब पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर पाकिस्तान की आईएसआई से जुड़े बब्बर खालसा इंटरनेशनल गुट के एक सक्रिय आतंकी और अमृतसर निवासी लाजर मसीह को गिरफ्तार किया है।
कानून व्यवस्था के अपर पुलिस महानिदेशक अमिताभ यश ने बताया कि गिरफ्तार आतंकी पाकिस्तान स्थित आईएसआई के गुर्गों के सीधे संपर्क में है। यूपी एसटीएफ ने आतंकी के पास से विस्फोटक सामग्री और अवैध हथियार बरामद किए हैं। बरामद किए गए हथियारों में तीन सक्रिय हैंड ग्रेनेड, एक विदेशी पिस्तौल और 13 विदेशी कारतूस शामिल हैं। इसके अलावा सफेद रंग का विस्फोटक पाउडर, गाजियाबाद के पते वाला एक आधार कार्ड और बिना सिम कार्ड वाला एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आतंकी पिछले साल 24 सितंबर को पंजाब में न्यायिक हिरासत से फरार हो गया था।
भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More
भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment