Categories: News-Headlines

INS तिर, INS सुजाता, INS सुदर्शनी और ICGS सारथी सहित प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन (1टीएस) ने थाईलैंड के फुकेत का दौरा किया

आईएनएस तिर, आईएनएस सुजाता, आईएनएस सुदर्शनी और आईसीजीएस सारथी सहित प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन (1टीएस) के जहाजों ने लंबी दूरी की प्रशिक्षण तैनाती के हिस्से के रूप में 25 से 28 सितंबर 2023 तक थाईलैंड के फुकेत​​ का दौरा किया। आरटीएन बैंड की मनमोहक धुन के साथ रॉयल थाई नेवी (आरटीएन) की ओर से इन जहाजों का शानदार तरीके से स्वागत किया गया। वरिष्ठ अधिकारी, 1टीएस, कैप्टन सर्वप्रीत सिंह ने जहाजों के कमांडिंग अधिकारियों के साथ, तीसरे नौसेना क्षेत्र कमान के चीफ ऑफ स्टाफ, रियर एडमिरल पुचोंग रोडनिक्रोन से भेंट की।

इस अवसर पर, आईएनएस तिर पर आरटीएन अधिकारियों और भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ तीसरे नौसेना क्षेत्र कमान के चीफ ऑफ स्टाफ के लिए एक स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जहाज पर आमंत्रित आगंतुकों और विभिन्न स्कूली बच्चों को एक निर्देशित भ्रमण पर भी ले जाया गया। 1टीएस के प्रशिक्षुओं ने फांग नगा नौसेना बेस पर नौसेना अकादमी का भी दौरा किया।

इस यात्रा के दौरान, दोनों देशों के नौसेना कर्मियों ने प्रशिक्षण आदान-प्रदान, पेशेवर वार्तालाप, खेल कार्यक्रमों और संयुक्त योग सत्रों में भाग लिया। रॉयल थाई नेवल शिप क्लेंग के साथ समुद्री प्रशिक्षण साझेदारी अभ्यास के भाग के रूप में दोनों नौसेनाओं के प्रशिक्षुओं का नौरोहण, युद्धाभ्यास, समुद्र में पुनःआपूर्ति जैसे अभ्यासों का भी आयोजन किया गया। इस यात्रा से दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच न सिर्फ समुद्री संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ी है साथ ही मित्रता के रिश्तों को भी और बल मिला है।

Leave a Comment

Recent Posts

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

2 hours ago

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

22 hours ago

This website uses cookies.