नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत लॉकडाउन लगाने की वजह से कोरोना वायरस से लड़ाई में कई अन्य देशों से बेहतर स्थिति में है। इस महामारी से जंग जितने के लिए हरसंभव कोशिश जरूरी है। उन्होंने कहा कि लोगों के जीवन को खतरे में डालने वाली कोविड-19 केवल शारीरिक बीमारी नहीं है, बल्कि यह हमारी अनहेल्थी जीवनशैली की ओर भी ध्यान आकर्षित करता है।
पीएम मोदी ने डॉ जोसेफ मार थोमा मेट्रोपोलिटन की 90वीं जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में कोरोना वायरस महामारी से स्वास्थ्य होने की दर बढ़ रही है। कोरोना या किसी भी अन्य कारणों से जीवन का किसी भी तरह का नुकसान दुर्भाग्यपूर्ण है। हालांकि, भारत में प्रति मिलियन जनसंख्या की मृत्यु दर 12 से कम है। इसकी अगर इटली से तुलना की जाए तो मृत्यु दर 574 प्रति मिलियन जनसंख्या है। अमेरिका, स्पेन, ब्रिटेन और फ्रांस के आंकड़े भारत की तुलना में बहुत अधिक हैं। इस लड़ाई में भारत के परिणाम अच्छे आए है।
Read More : कोरोना टेस्ट बढ़ने से बढ़ रही है मरीजों की संख्या, चिंता की आवश्यकता नहीं : सीएम केजरीवाल
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा “जहां एक ओर रोकथाम महत्वपूर्ण है, वहीं हमें 130 करोड़ भारतीयों के लिए आर्थिक विकास पर भी ध्यान केंद्रित करना है। व्यापार और वाणिज्य के पहियों को चलाना है। कृषि को बढ़ाना है। पिछले कुछ हफ्तों में, भारत सरकार ने दोनों सेक्टर के लिए कदम उठाए है।”
उन्होंने आगे कहा “आत्मानिर्भर भारत का आह्वान प्रत्येक भारतीय के लिए आर्थिक मजबूती और समृद्धि सुनिश्चित करेगा। एक महीने पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना को मंजूरी दी। यह योजना हमारे मत्स्य पालन क्षेत्र में 20,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश को लाएगी। इसका उद्देश्य निर्यात से होने वाली आय को बढ़ाना और 55 लाख से अधिक लोगों को रोजगार प्रदान करना है।”
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment