मूंगफली खाने का कोई समय नहीं होता है। टाइमपास करने के लिए दोस्त और परिवार के साथ इसे खाने में खूब मजा आता है। लेकिन क्या आपको पता है मूंगफली प्रोटीन का सबसे अच्छा स्त्रोत है, इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व सेहत को कई तरीके से फायदा पहुंचाता है। इसलिए इसे सस्ता बादाम भी कहा जाता है। प्रोटीन और फाइबर से भरपूर मूंगफली वजन कम करने में भी सहायक है। बता दें कि लॉकडाउन में ज्यादातर लोग अपने-अपने घरों में बंद है। लोगों के मुताबिक पूरा दिन घर में रहने की वजह से वजन बढ़ रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि हम अपने बार-बार खाने की आदत को कंट्रोल नही कर पा रहे हैं।
वहीं रोजाना नए-नए घरेलू नुस्खों को अपना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में मूंगफली को अपने डायट में शामिल कर आप अपना वजन कम कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहें कि मूंगफली को सीमित मात्रा में ही खाना फायदेमंद है। इससे आप न सिर्फ स्वस्थ्य रह सकते हैं बल्कि शरीर को ताकत मिलेगी। अगर आप चाहे तो मूंगफली को अलग अलग तरीके की पकवान में शामिल कर सकते हैं।
मूंगफली में मौजूद पोषक तत्व
मंगफली कई वेरायटी में उपलब्ध होती है जैसे कच्ची, रोस्टेड, उबली हुई, सॉल्टेड, फ्लेवर्ड या फिर प्लेन। इसमें बहुत ज्यादा प्रोटीन और फैट तत्व होते हैं, फिर भी यह वजन कम करती है। आखिर कैसे, चलिए जानते हैं…
मूंगफली कैसे वजन करती है कम
मूंगफली आपको कई तरह से वजन कम करने में मदद कर सकती है। वास्तव में, कई अध्ययनों से पता चला है कि मूंगफली खाने से एक स्वस्थ शरीर का वजन उतना ही रहता है, जितने की जरूरत होती है। साथ ही, यह मोटापे की समस्या को भी कम करती है।
पेट भरा होने का अहसास कराए
दूसरे स्नैक्स जिनमें साधारण कार्ब्स अधिक होते हैं, उनके विपरीत मूंगफली में हेल्दी फैट, प्रोटीन और फाइबर होते हैं, जो पचने में भी अधिक समय लेती है। मूंगफली धीरे-धीरे पचने के कारण पेट में देर तक रहती है, जिससे आपका पेट भरा हुआ महसूस होता है। इस तरह से आप अधिक खाने से बचे रहते हैं।
मूंगफली में हेल्दी फैट्स
मूंगफली हेल्दी फैट्स मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड और प़ॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड से भरपूर होता है। इन फैट्स से पर्याप्त डायट लेने से इंफ्लेमेशन, मोटापा, हार्ट डिजीज, डायबिटीज को कम करने में मदद करते हैं।
वजन रहे कंट्रोल
मूंगफली खाने से ऊर्जा का संचार होता है। इसमें फैट की मात्रा कम होती है, इसलिए इसे आप जितना खाएंगे वजन नहीं बढ़ेगा। इसमें कैलोरी की मात्रा भी कम होती है। जो लोग वेट लॉस डायट प्लान फॉलो कर रहे हैं, वो अपनी डायट में मंगफली भी शामिल कर सकते हैं। वजन कंट्रोल करने का आसान तरीका ये है कि आप मूंगफली को उबाल कर भी खा सकते हैं।
शरीर की चर्बी होती है कम
यदि आप मूंगफली को उबाल कर खाते हैं, तो इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है। ऐसा सूखी और तेल में भुनी मूंगफली में नहीं होता है। फाइबर वजन घटाने में मदद करता है। जब आप अधिक फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन करते हैं, तो भोजन जल्दी और अच्छी तरह से पच जाता है। इससे पेट साफ होता है, आंतों की सफाई होती है। मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे शरीर में जमी हुई एक्सट्रा चर्बी तेजी से बर्न होती है।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment