Categories: News-Headlines

हिन्द महासागर क्षेत्र में भारतीय और अमेरिकी वायुसेना 23 और 24 जून को सैन्य अभियान संबंधी कार्यक्रमों में भाग लेगी

हिंद महासागर क्षेत्र (आईओआर) में मित्र देशों के रक्षा बलों के साथ रणनीतिक पहुंच अभ्यास के रूप में भारतीय वायु सेना दिनांक 23 और 24 जून 2021 को रोनाल्ड रीगन कैरियर स्ट्राइक ग्रुप (सीएसजी) के साथ किए जाने वाले अभ्यास में अमेरिकी नौसेना के साथ सैन्य अभियान संबंधी कार्यक्रमों में भाग लेगी। कैरियर स्ट्राइक ग्रुप (सीएसजी) फिलहाल आईओआर में तैनात है ।

दक्षिणी वायु कमान के एओआर में होने वाले इस अभ्यास में भारतीय वायुसेना चार ऑपरेशनल कमांड के तहत ठिकानों से काम करेंगी और इसमें जगुआर और सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान, अवाक्स, एईडब्ल्यूएंडसी और एयर टू एयर रिफ्यूलर एयरक्राफ्ट शामिल होंगे। अमेरिकी सीएसजी द्वारा एफ-18 लड़ाकू विमान और ई-2सी हॉकआई एईडब्ल्यूएंडसी विमान मैदान में उतारे जाने की उम्मीद है। यह अभ्यास दो दिन तक पश्चिमी समुद्र तट पर तिरुवनंतपुरम के दक्षिण में किया जाएगा।

भारतीय वायुसेना को हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री अभियानों का व्यापक अनुभव है। यह अंतरराष्ट्रीय अभ्यासों में भागीदारी सहित देश के द्वीप क्षेत्रों से युद्धाभ्यास के संचालन के वर्षों के अनुभव से हासिल किया गया है। हिंद महासागर क्षेत्र में भारतीय वायुसेना की बहुआयामी क्षमता में इस क्षेत्र में मित्र राष्ट्रों के लिए किए गए मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (एचएडीआर) मिशन और लॉजिस्टिक्स सहायता भी शामिल है। अमेरिकी सीएसजी के साथ यह जुड़ाव एक दोस्ताना विदेशी शक्ति के साथ समुद्री क्षेत्र में संयुक्त अभियान शुरू करने का एक और अवसर प्रदान करता है।

अमेरिकी सीएसजी के साथ अभ्यास में अंतरसंचालनीयता के पहलुओं को बढ़ाने, अंतरराष्ट्रीय एकीकृत समुद्री एसएआर संचालन की बारीकियों और समुद्री वायुशक्ति डोमेन में सर्वश्रेष्ठ प्रणालियों के आदान-प्रदान समेत कई क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा – सरकार ने सभी जनजातीय समुदायों को समान नागरिक संहिता के दायरे से बाहर रखा

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि सरकार ने सभी जनजातीय समुदायों को समान नागरिक… Read More

15 minutes ago

NSA अजीत डोभाल से मिले मार्को रूबियो, आतंकवाद समेत कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

भारत और अमेरिका अपने रिश्तों में नई गर्मजोशी भरने की पूरी कोशिश कर रहे हैं.… Read More

16 hours ago

अवैध कब्जा बनाम सियासत… बंगाल में शुभेंदु सरकार बनते ही कैसे शुरू हुआ ‘बुलडोजर का खेला’?

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी एक्शन मोड में हैं. उनकी सरकार में बुलडोजर की… Read More

16 hours ago

पश्चिम बंगाल में बकरीद पर गाय की कुर्बानी पर प्रतिबंध सही या गलत, सऊदी अरब में क्या हैं नियम

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने के बाद धड़ाधड़ फैसले हो रहे हैं. इसमें… Read More

16 hours ago

UP Politics: यूपी की राजनीति में अभी तो बस ‘खेला’ शुरू हुआ है, असली ‘पिक्चर’ अभी बाकी!

उत्तर प्रदेश में अगले साल फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल… Read More

16 hours ago

This website uses cookies.