टोक्यो पैरालंपिक खेलों में आज का दिन पदकों की सौगात लेकर आया। भारत ने आज दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीता। भारत ने आज के दिन की स्वर्णिम शुरूआत करते हुए पहले निशानेबाजी में फिर बैडमिंटन में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा। निशानेबाजी के मिक्स्ड 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में मनीष नरवाल ने पैरालिम्पिक रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक देश के नाम किया। जबकि इसी स्पर्धा का रजत पदक सिंघराज अदाना ने जीता। अदाना का इन खेलों में यह दूसरा पदक है। बैडमिंटन में प्रमोद भगत ने पुरूष सिंगल्स के फाइनल में ब्रिटेन के डेनियल बेटहेल को हराकर पदक देश के नाम किया। बैडमिंटन में ही पुरुष सिंगल्स में मनोज सरकार ने जापान के दाइसुक फुजिहारा को हराकर कांस्य पदक जीता।
कल पैरालंपिक के अंतिम दिन सुहास यथिराज और कृष्ण नागर अपनी-अपनी स्पर्धा के स्वर्ण और तरुण कांस्य पदक के लिए अपनी दावेदारी पेश करेंगे।
भारत ने अब तक चार स्वर्ण, सात रजत और छह कास्य सहित 17 पदक जीत लिए हैं।
चीन 93 स्वर्ण के साथ पहले, ब्रिटेन 41 स्वर्ण के साथ दूसरे और अमरीका 36 स्वर्ण के साथ तीसरे स्थान पर है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment