Categories: News-Headlines

INDIA गठबंधन किसानों की आवाज होगा और उनके हितों की रक्षा के लिए काम करेगा – कांग्रेस नेता राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि आईएनडीआईए गठबंधन किसानों की आवाज होगा और उनके हितों की रक्षा के लिए काम करेगा। पार्टी की भारत जोडो न्‍याय यात्रा के हिस्‍से के रूप में महाराष्‍ट्र के नासिक में किसान रैली को संबोधित करते हुए उन्‍होंने किसानों का ऋण माफ करने, फसल बीमा योजना के पुनर्गठन, लाभकारी निर्यात- आयात नीतियां बनाने और कृषि को जीएसटी से बाहर रखने के प्रयासों का वायदा किया।

राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी – एसपी के प्रमुख शरद पवार और शिवसेना – यूबीटी के सांसद संजय राउत ने भी रैली में भाग लिया। श्री पवार ने किसानों को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर किसानों और कृषि क्षेत्र की दुर्दशा के प्रति उदासीन होने का आरोप लगाया।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

15 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

15 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

16 hours ago

This website uses cookies.