Categories: News-Headlines

हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2020-21 में कुल 1821.61 करोड़ रुपए की आय अर्जित की और 109.98 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ दर्ज किया

हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड(एचसीएल) खान मंत्रालय, भारत सरकार के तहत एक केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम (सीपीएसई) है। इसने वित्त वर्ष 2020-21 के लिए अपने वार्षिक परिणामों की घोषणा की है। ये परिणाम इसकीप्रगति की कहानी को प्रतिबिंबित करते हैं। कोविड-19 महामारी के बावजूद, कंपनी ने वित्त वर्ष 2020-21के दौरान कुल 1821.61 करोड़ की आय अर्जित की है, जबकि वित्त वर्ष 2019-20 में इसकी आय 888.81 करोड़ रही थी। कंपनी ने इस वर्ष 109.98 करोड़ का शुद्ध लाभ भी हासिल किया, जबकि वित्त वर्ष 2019-20 में कंपनी को569.21 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था।

सार्वजनिक उद्यम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार कंपनी वित्त वर्ष 2021-22 में भुगतान किए जाने वाली कुल 33.85 करोड़ रुपए की राशि का लाभांश घोषित करने में भी सक्षम रही है। एचसीएल अपने ऋण के भार को कम करने में भी समर्थ रही है। इसके परिणामस्वरूप यह पिछले वर्ष के ऋण इक्विटी अनुपात 4.21 को घटाकर 2.11 करने में सफल रही है। कंपनी लगातार सरकार की पहलों का समर्थन कर रही है और स्थानीय आबादी तथा अपने कर्मचारियों के लिए अपनी खनन इकाइयों के आसपास कोविड-19 महामारी के उन्मूलन के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचे का भी निर्माण कर रही है।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

29 minutes ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

1 hour ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

21 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

24 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

1 day ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

1 day ago

This website uses cookies.