Categories: News-Headlines

Happy Janmashtami: देशभर में आज मनाया जा रहा है श्रीकृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी पर्व

देशभर में आज श्री कृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी पर्व मनाया जा रहा है। भगवान श्री कृष्‍ण के जन्‍म के उपलक्ष्‍य में यह पर्व मनाया जाता है। इस अवसर पर बडी संख्‍या में श्रद्धालु मंदिरों में दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के मथुरा और वृंदावन में धूम-धाम से जन्‍माष्‍टमी पर्व मनाया जा रहा है। इस अवसर पर वृंदावन स्थित, श्री बांकेबिहारी मंदिर, प्रेम मंदिर, इस्‍कॉन मंदिर और मथुरा के श्री कृष्‍ण जन्‍मभूमि मंदिर सहित कई अन्‍य मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया है।

राष्ट्रपति और उपराष्‍ट्रपति ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सभी देशवासियों और विदेश में रह रहे भारतीयों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा कि प्रसन्नता और उल्लास यह पर्व हमें भगवान श्रीकृष्ण के पवित्र आदर्शों पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भग्वद्गीता का कृष्ण-अर्जुन संवाद सभी के लिए ज्ञान और प्रेरणा का स्रोत है। राष्ट्रपति ने देशवासियों से भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षाओं को अपनाते हुए देश के विकास में योगदान देने का आग्रह किया।

उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ ने देशवासियों को जन्‍माष्‍टमी की बधाई दी है। अपने संदेश में जगदीप धनखड ने कहा है कि जन्‍माष्‍टमी गहरे आध्‍यात्मिक महत्‍व का दिन है। उन्‍होंने कहा कि भगवान कृष्‍ण के जन्‍म दिन के इस अवसर से दैवीय प्रेम, बुद्धि विवेक और सत्‍यनिष्‍ठा की भावना गहराई से जुड़ी हुई है। उपराष्‍ट्रपति ने कहा कि यह पर्व धर्म के शाश्‍वत मूल्‍यों, बुराई पर अच्‍छाई की विजय और सच्‍चाई तथा सहिष्‍णुता से युक्‍त जीवन के महत्‍व की याद दिलाता है। जगदीप धनखड़ ने इस अवसर पर नागरिकों से सत्‍यनिष्‍ठा के पथ पर चलने और सभी के कल्‍याण के लिए कार्य करने का आह्वान किया है।

Leave a Comment

Recent Posts

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

10 minutes ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

46 minutes ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

20 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

24 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

1 day ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

1 day ago

This website uses cookies.