Lifestyle

महाराष्ट्र के ग्रामीण क्षेत्र के घरों में नल से पानी की आपूर्ति के लिए बड़ा कदम उठाते हुए केंद्र सरकार ने जल जीवन मिशन के तहत 2021-22 के लिए 7,064 करोड़ रुपये का अनुदान आवंटित किया

जल जीवन मिशन के तहत 2021-22 के लिए 7,064 करोड़ रुपये का अनुदान आवंटित किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सभी घरों को नल द्वारा साफ पानी उपलब्ध कराने के सपने को साकार करने के लिए, केंद्र सरकार ने जल जीवन मिशन के तहत महाराष्ट्र सरकार के लिए सहायता अनुदान वर्ष 2021-22 में बढ़ाकर 7,064.41 करोड़ कर दिया है, जो कि वर्ष 2020-21 में 1,828.92 करोड़ रुपये था। आवंटन में चार गुना वृद्धि को मंजूरी देते हुए केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने 2024 तक सभी ग्रामीण घरों में नल से पानी की आपूर्ति के लिए हर तरह की सहायता देने का आश्वासन दिया।

2019 में इस मिशन की शुरुआत में, देश के कुल 19.20 करोड़ ग्रामीण घरों में से केवल 3.23 करोड़ (17%) घरों में नल से पानी की आपूर्ति होती थी। पिछले 21 महीनों में, कोविड-19 महामारी और लॉकडाउन जैसी बाधाओं के बावजूद, जल जीवन मिशन का कार्यान्वयन तेजी से किया गया और 4.27 करोड़ घरों को पाइप से पानी का कनेक्शन

प्रदान किया गया। कवरेज में 22% की इस वृद्धि के साथ, देशभर में वर्तमान में 7.51 करोड़ (39.12%) ग्रामीण घरों को नल से पानी की आपूर्ति की जा रही है। गोवा, तेलंगाना, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और पुदुच्चेरी ने ग्रामीण क्षेत्रों के 100% घरों में नल कनेक्शन का लक्ष्य प्राप्त कर लिया और हर घर जल बन गए हैं। प्रधानमंत्री

के दृष्टिकोण‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’के सिद्धांत का पालन करते हुए मिशन का आदर्श वाक्य है कि ‘कोई भी पीछे ना छूटे’ और एक गांव के प्रत्येक घर को नल से पानी का कनेक्शन मिलना चाहिए। वर्तमान समय में, 62 जिलों और 92 हजार से अधिक गांवों में, प्रत्येक घर को नल से पानी की आपूर्ति हो रही है।

महाराष्ट्र में, 142 लाख ग्रामीण घरों में से, 91.30 लाख घरों (64.14%) को नल से पानी का कनेक्शन उपलब्ध करवाया गया है। 15 अगस्त 2019 को जल जीवन मिशन की शुरुआत में, केवल 48.43 लाख (34.02%) घरों के पास नल से पानी की आपूर्ति की सुविधा थी। 21 महीनों में, राज्य के 42.86 लाख घरों को नल के पानी का कनेक्शन प्रदान किया गया है।

राज्य ने प्रत्येक ग्रामीण घर में नल से पानी की आपूर्ति के लिए 2021-22 में 27.45 लाख घरों, 2022-23 में 18.27 लाख घरों और 2023-24 में 5.14 लाख घरों  को नल के पानी का कनेक्शन देने की योजना बनाई है।

महाराष्ट्र के 29,417 गांवों में नल से पानी का कनेक्शन प्रदान करने के लिए जलापूर्ति का काम अभी तक शुरू नहीं हुआ है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जोर दिया कि सभी गांवों में नल कनेक्शन देने का काम शुरू हो जाना चाहिए ताकि राज्य 2024 तक सभी घरो में नल से पानी की आपूर्ति प्रदान कर सके।

उन्होंने राज्य से कार्यान्वयन की गति को तेज करने का आग्रह किया है, जो कि 2020-21 की पिछली तिमाही में प्रति माह 1.59 लाख नल के पानी का कनेक्शन थी, मगर अप्रैल और मई में घटकर 9,800 नल के पानी का कनेक्शन हो गई।

2020-21 में राज्य को ग्रामीण क्षेत्रों में नल से जलापूर्ति के लिए 1,828.92 करोड़ रुपये का केंद्रीय अनुदान दिया गया था लेकिन इसमें से 1,371.69 करोड़ रुपये का इस्तेमाल राज्य नहीं कर सका और इस अनुदान को वापस लौटा दिया।

इस साल केंद्रीय आवंटन में चार गुनी वृद्धि (7,064.41 करोड़ रुपये), 268.99 करोड़ रुपये का अव्ययित शेष, 2020-21 में राज्य के मैचिंग शेयर में 149.43 करोड़ रुपये की कमी और वर्तमान साल के मैचिंग शेयर के साथ, राज्य के पास 2021-22 में जल जीवन मिशन के तहत जलापूर्ति के काम के लिए 14,547.24 करोड़ रुपये की निश्चित उपलब्धता है। अतः जलापूर्ति के लिए फंड की कोई कमी नहीं है।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

2 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

3 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

5 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

6 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

7 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.