प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि सरकार ने खुदरा और थोक व्यापार को सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम-एम एस एम ई के अंतर्गत शामिल करके एक ऐतिहासिक निर्णय किया है। एक ट्वीट ने श्री मोदी ने कहा कि इससे हमारे करोड़ों व्यापारियों को आसान शर्तों पर धन जुटाने सहित विभिन्न प्रकार के अन्य लाभ मिलेंगे और इससे उन्हें व्यापार बढाने में मदद मिलेगी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार व्यापारियों के सशक्तिकरण के प्रति वचनबद्ध है। इससे पहले कल एम एस एम ई मंत्री नितिन गडकरी ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के लिए संशोधित दिशानिर्देश जारी किए थे। इनमें खुदरा और थोक व्यापार को एम एस एम ई में शामिल करने की व्यवस्था है। श्री गडकरी ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार एम एस एम ई को बढावा दे रही है, ताकि उन्हें आर्थिक विकास का इंजन बनाया जा सके। मंत्री ने कहा कि संशोधित दिशानिर्देशों से करीब ढाई करोड़ खुदरा और थोक व्यापारियों को लाभ होगा।
इस उपाय से ढाई सौ करोड रुपये तक के कारोबार वाले छोटे खुदरा व्यापारियों और थोक विक्रेताओं को तत्काल लाभ होगा। इससे वे आत्मनिर्भर भारत के अंतर्गत घोषित विभिन्न योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे।
खुदरा और थोक व्यापारी संघों ने इस कदम का स्वागत किया है। उनका कहना है कि इससे कोविड-19 महामारी से दुष्प्रभावित व्यापारियों को अपेक्षित पूंजी जुटाने में मदद मिलेगी।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment