भारतीय टीका कोवैक्सीन तीसरे चरण के परीक्षणों में लक्षणों वाले मरीजों पर 77 प्रतिशत से अधिक कारग़र सिद्ध हुआ है। भारत बायोटेक ने आज तीसरे चरण के परीक्षणों का ब्यौरा जारी किया। कंपनी ने भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद और राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान के साथ मिलकर इस टीके को तैयार किया है। ये परीक्षण 18 से 98 वर्ष आयु वर्ग के 25 हजार 800 व्यक्तियों पर देश भर में 25 स्थानों पर किए गए।
परीक्षणों के परिणामों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के महानिदेशक, बलराम भार्गव ने कहा कि परिषद और भारत बायोटेक के वैज्ञानिकों ने उच्चतम अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप टीका तैयार करने के लिए अथक प्रयास किया। उन्होंने कहा कि कोवैक्सिन से न केवल भारतीय नागरिकों को लाभ होगा, बल्कि यह महामारी के खिलाफ वैश्विक समुदाय को सुरक्षा प्रदान करने में भी प्रभावशाली साबित होगा। श्री भार्गव ने इस बात पर भी प्रसन्नता व्यक्त की कि कोवैक्सीन कोरोना के सभी प्रकार के स्वरूपों से निपटने में कामयाब रहा है।
भारत बायोटेक ने कहा है कि कोवैक्सीन का कोरोना वायरस के विभिन्न स्वरूपों जैसे डेल्टा, कप्पा, अल्फा, बीटा और गामा पर सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया है। कंपनी ने कहा कि इन अध्ययनों के परिणामों को विभिन्न अनुसंधान पत्रिकाओं में प्रकाशित किया गया है और यह सार्वजनिक रूप से उपलबध है।
कोवैक्सीन को 16 देशों में आपातकालीन उपयोग की अनुमति मिली हुई है। कंपनी कोवैक्सीन के आपातकालीन उपयोग को विश्व स्वास्थ्य संगठन की अनुमति के बारे में संगठन के साथ चर्चा कर रही है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीकार किया कि महत्वपूर्ण… Read More
सरकार ने अधिसूचित किया है कि टाटा सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा गुजरात के धोलेरा… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का फोन आया। बातचीत के दौरान,… Read More
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment