प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि नई दिल्ली में हो रहा जी20 शिखर सम्मेलन मानव-केंद्रित और समावेशी विकास की दिशा में नया रास्ता तैयार करेगा। सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह अगले दो दिन विश्व नेताओं के साथ सार्थक चर्चा के लिए उत्सुक हैं।
शिखर सम्मेलन के लिए आने वाले विश्व नेताओं का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत 18वें जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करके प्रसन्नता का अनुभव कर रहे हैं। भारत पहली बार इस शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत सतत विकास लक्ष्यों, सतत भविष्य के लिए हरित विकास समझौते की प्रगति में तेजी लाना चाहता है और 21वीं सदी के लिए बहुपक्षीय संस्थानों को मजबूत करने का इच्छुक है। उन्होंने कहा कि भारत तकनीकी परिवर्तन और डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे जैसे भविष्य के क्षेत्रों को अत्यधिक प्राथमिकता देता है। बालक-बालिकाओं की समानता और महिला सशक्तिकरण तथा विश्व शांति सुनिश्चित करने के लिए भी भारत सामूहिक रूप से काम करता रहेगा।
भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More
भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment