कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के अनंतिम पेरोल डेटा की जानकारी के मुताबिक अक्टूबर, 2023 माह में इसमें 17.28 लाख नए कर्मचारी जुड़े हैं। अक्टूबर, 2023 माह में लगभग 23,468 नए प्रतिष्ठानों को पंजीकृत किया गया है और इन्हें कर्मचारी राज्य बीमा निगम की सामाजिक सुरक्षा के अंतर्गत लाया गया है, जिससे अधिक कवरेज सुनिश्चित हुई है।
डेटा से स्पष्ट रूप से जानकारी मिलती है कि देश के युवाओं के लिए अधिक रोजगार का सृजन हुआ है। अक्टूबर 2023 के दौरान कुल 17.28 लाख कर्मचारियों को इससे जोड़ा गया है जिसमें से अधिकांश 25 वर्ष की आयु तक के 8.25 लाख कर्मचारी नवीन पंजीकरण में शामिल हैं। यह अक्टूबर 2023 के दौरान जोड़े गए कुल कर्मचारियों का 47.76 प्रतिशत है।
पेरोल डेटा के लिंग-वार विश्लेषण से जानकारी मिलती है कि अक्टूबर, 2023 में कुल 3.31 लाख महिला सदस्यों का नामांकन किया गया है। डेटा से प्राप्त जानकारी के मुताबिक अक्टूबर, 2023 माह में कुल 51 ट्रांसजेंडर कर्मचारियों ने भी ईएसआई योजना के तहत पंजीकरण कराया है। यह दर्शाता है कि ईएसआईसी समाज के हर वर्ग तक इसका लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment