ED ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को समन भेजा, दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में 2 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया।
भाजपा ने दिल्ली आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की आलोचना की है। नई दिल्ली में पार्टी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि अब मुख्यमंत्री केजरीवाल को इस कथित भ्रष्टाचार के बारे में लोगों और सर्वोच्च न्यायालय को बताना होगा।
सुप्रीम कोर्ट के ऑब्जर्वेशन को देखेंगे तो उसमें सिर्फ जमानत याचिका खारिज नहीं की गई है, बल्कि 338 करोड़ रुपये प्रथम दृष्टिया स्थापित होते हुए दिख रहे हैं यानी जो वो पैसे की बात करते थे और जो मनी ट्रैल की बात करते थे, वो आज लीगली स्टेबलिस होते हुए दिख रही है। अगर हम ये कहें तो ये अब सिर्फ आरोप नहीं है, सिर्फ तथात्मक आरोप नही है संख्यात्मक स्थिति भी सामने आ गई है।
दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, “खबरों के मुताबिक केंद्र सरकार की ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को समन भेजा है, इससे साफ हो जाता है कि केंद्र सरकार का एक ही मकसद है कि किसी तरह आम आदमी पार्टी को खत्म किया जाए और इसके लिए वे कोई कसर नहीं छोड़ रहे कि किसी तरह फर्जी केस बनाकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल में बंद किया जाए और आम आदमी पार्टी को खत्म किया जाए।”
भाजपा दिल्ली अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, “सत्य की जीत हमेशा होती है। जब से यह शराब नीति का घोटाला आया था, हम पहले दिन से कह रहे थे कि इस पूरे घोटाले के सूत्रधार अरविंद केजरीवाल हैं। आज जब सुप्रीम कोर्ट ने मनीष सिसौदिया की जमानत याचिका खारिज कर दी और 338 करोड़ रुपए के घोटाले की पुष्टि की, तो अरविंद केजरीवाल को बताना होगा कि उन्होंने 338 करोड़ रुपए कहां खर्च किए हैं। दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल के भ्रष्ट शासन से मुक्ति पाना चाहती है।”
दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा, “भाजपा को आम आदमी पार्टी से डर लगता है, दिल्ली और पंजाब में हो रहे हर काम से डर लगता है…इसलिए वो झूठे केस करके आम आदमी पार्टी के नेताओं को जेल में डालना चाहती है, वे पार्टी को खत्म करना चाहते हैं।”
ईडी द्वारा सीएम अरविंद केजरीवाल को समन भेजे जाने पर AAP नेता संदीप पाठक ने कहा, “बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी का एक मात्र उद्देश्य यही है कि किसी भी तरीके से अरविंद केजरीवाल को हटाया जाए। पहले उन्होंने कानूनी तरीके से चुनाव के माध्यम से उन्हें रोकने की कोशिश की। पहले दिल्ली और फिर पंजाब में कोशिश की लेकिन दोनों जगह वो फेल हो गए। और जब गुजरात में AAP पार्टी पहुंची तब इन्हें समझ आना बंद हो गया और इन्होंने सोचा कि केजरीवाल को कानूनी तरीके से हराना मुश्किल है फिर इन्होंने षड्यंत्र करना शुरू किया और हमारे पार्टी के बड़े नेताओं को झूठे आरोपों में गिरफ्तार करना शुरू किया। इसके बाद भी इन्होंने देखा कि पार्टी टूट नहीं रही है। तब इन्होंने आज केजरीवाल को समन जारी करवाया। ये देश के लिए आज दुर्भाग्य है कि पीएम नरेंद्र मोदी जिस तरीके से देश की संस्थाओं को एक-एक करके खत्म कर रहे हैं इतिहास उनको कभी माफ नहीं करेगा…”
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment