Categories: News-Headlines

DRI ने 11.65 करोड़ रुपये का 23.23 किलोग्राम सोना जब्त किया, 4 गिरफ्तार

राजस्व आसूचना निदेशालय (DRI) द्वारा उत्तर-पूर्व में हाल ही में सोने की बरामदगी बांग्लादेश और म्यांमार से लगे उत्तर-पूर्वी सीमाओं के जरिए सोने की तस्करी में तेजी का संकेत देती है। अतीत में जहां तस्करी के लिए खुली सीमाओं का उपयोग किया जाता रहा है, वहीं अकेले सितंबर 2022 में 121 किलोग्राम सोने की बरामदगी के 11 मामलेयह बताते हैं कि छुपाने के सरल तरीकों के जरिए तस्करों द्वारा नॉर्थ ईस्ट कॉरिडोरका अभी भी बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जा रहा है।

विशिष्ट खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए और पटना, दिल्ली तथा मुंबई में तीन समन्वित कार्रवाईयों में, राजस्व आसूचना निदेशालय (DRI) ने 33.40 करोड़ रुपये मूल्य का65.46 किलोग्राम विदेशी मूल का सोना जब्त किया। सोने को घरेलू कूरियर खेप के तौर पर आइजोल से मुंबई भेजा गया था। इस सोने को कपड़ाबताकरटाट की बोरियों में छुपाया गया था।

उसी मार्ग से तस्करी के एक अन्य मामले में, DRI ने तस्करी के विदेशी मूल के सोने का एक और बड़ा जखीरा जब्त किया, जिसका वजन लगभग 23.23 किलोग्राम और मूल्य (लगभग) 11.65 करोड़ रुपये था, जिसे म्यांमार से तस्करी करके लाया जा रहा था। विशिष्ट खुफिया जानकारीमें इस बात काइशारा किया गया कि पर्याप्त मात्रा में विदेशी मूल के सोने को तस्करी करके चम्फाई-आइजोल, मिजोरम से कोलकाता, पश्चिम बंगाल वाहन में छुपाकर ले जाने का प्रयास किया जाएगा। प्रतिबंधित पदार्थ पर रोक लगाने के लिए 28-29 सितंबर 2022 को समन्वित कार्रवाई की गई। डीआरआई के अधिकारियों ने सिलीगुड़ी-गुवाहाटी को जोड़ने वाले राजमार्ग पर निगरानी की। दो संदिग्ध वाहनों में यात्रा कर रहे चार यात्रियों की पहचान की गई और उन्हें रोका गया। दो दिनों की अवधि में दोनों वाहनों की गहन तलाशी के बाद, वाहन के बॉडी में 21 बेलनाकार टुकड़ों के रूप में छुपाया गया 23.23 किलोग्राम सोना बरामद किया गया। इस मामले में सोने को दोनों वाहनों में एक धातु पाइप, जो पीछे के पहियों एवं सस्पेंशन के पीछे चेसिस के दाएं एवं बाएं के छड़ को जोड़ता है, के अंदर विशेष रूप से बनाए गए गुहा में फिट करके डाला गया था। बरामद सोना मिजोरम के ज़ोखावथर सीमा के जरिए म्यांमार सेतस्करी करके भारत में लाया गया था। इस मामले में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

सितंबर महीने के 9 अन्य मामलों में, डीआरआई ने देश के उत्तर-पूर्वी हिस्से से देश के बाकी हिस्सों में आने वाले विभिन्न वाहकों के रूप में 27 किलोग्राम तस्करी का सोना बरामद व जब्त किया। बरामदगी की इन श्रृंखलाओं ने देश के उत्तर-पूर्वी हिस्से से भारत में विदेशी मूल के सोने की तस्करी के नए तौर-तरीकों का पता लगाने में मदद की है।

Leave a Comment

Recent Posts

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

1 hour ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

2 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

3 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

23 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

1 day ago

This website uses cookies.