Categories: News-Headlines

DGCA ने सिविल एविएशन रिक्‍वायरमेंट के प्रावधानों पर अनुपालन न करने पर एयर इंडिया को कारण बताओं नोटिस जारी किया

नागरिक विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने सिविल एविएशन रिक्‍वायरमेंट (सीएआर) के प्रावधानों पर अनुपालन न करने पर एयर इंडिया को कारण बताओं नोटिस जारी किया है। डीजीसीए ने उड़ान में बाधा, विमान में सवार होने की अनुमति न मिलने, उड़ान रद्द होने या विलंब होने की स्थिति में यात्रियों के हितों की उचित सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 2010 में सीएआर सेक्शन-3 जारी किया था। यात्रियों के हित में सीएआर का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए डीजीसीए इस वर्ष मई से विभिन्न बड़े हवाई अड्डों निर्धारित घरेलू एयर लाइनों का निरीक्षण कर रहा है। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि एयर इंडिया संबंधित प्रावधानों का अनुपालन नहीं कर रहा है।

पिछले वर्ष भी इसी तरह का निरीक्षण किया गया था और प्रावधानों के उल्लंघन के आरोप में एयर इंडिया पर दस लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

14 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

14 hours ago

This website uses cookies.