Categories: News-Headlines

DFS के सचिव ने वित्तीय समावेशन योजनाओं के विषय पर पीएसबी और अन्य संगठनों के प्रमुखों के साथ समीक्षा बैठक की

वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) के सचिव डॉ. विवेक जोशी ने आज सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) के प्रमुखों के साथ एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। समीक्षा बैठक में नाबार्ड के अध्यक्ष भी उपस्थित थे।

बैठक के दौरान विभिन्न जनसुरक्षा योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री जन धन योजना (पीएमजेडीवाई), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई) , अटल पेंशन योजना (एपीवाई), प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (पीएमएमवाई), स्टैंड अप इंडिया के तहत हुई प्रगति पर चर्चा की गई। डॉ. जोशी ने पीएसबी से चालू वित्तीय वर्ष के लिए वित्तीय समावेश की विभिन्न योजनाओं के तहत आवंटित लक्ष्यों को जल्द से जल्द हासिल करने का आग्रह किया।

बैठक के दौरान डॉ. जोशी ने बैंकों के साथ 01.04.2023 से 31.07.2023 तक देश की सभी ग्राम पंचायतों में जन सुरक्षा अभियान के तहत चल रही पीएमजेजेबीवाई और पीएमएसबीवाई योजनाओं के प्रगति पर विशेष ध्यान देते हुए चर्चा की। इसके अलावा, डॉ. जोशी ने बैंकों के प्रमुखों को नियमित रूप से प्रगति की समीक्षा करने और अभियान की पूर्णता से जुड़े लक्ष्यों की उपलब्धि हासिल करने के लिए प्रेरित किया।

बैठक में डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान देते हुए डिजिटल लेनदेन से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई। आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम (एबीपी) पर भी चर्चा हुई।

बैठक में बैंक सुविधा से वंचित वयस्कों को कवर करने और ऋण की कमी वाले जिलों में ऋण आउटरीच अभियान के लिए रोडमैप तैयार करने के संबंध में विशेष जिला स्तरीय समीक्षा समिति (डीएलआरसी) के आयोजन संबंधी सलाहकार समिति की बैठक के निर्णयों की अद्यतन स्थिति की भी समीक्षा की गई।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

6 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

7 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

9 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

10 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

11 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.