Categories: News-Headlines

नीति आयोग ने आज भारत जलवायु ऊर्जा डैशबोर्ड (आईसीईडी) 3.0 जारी किया

नीति आयोग ने आज भारत जलवायु ऊर्जा डैशबोर्ड (आईसीईडी) 3.0 जारी किया। आईसीईडी, सरकार द्वारा प्रकाशित स्रोतों के आधार पर ऊर्जा क्षेत्र, जलवायु और संबंधित आर्थिक डेटा के लिए देश का वन-स्टॉप प्लेटफॉर्म है, जो लगभग वास्तविक समय पर डेटा उपलब्ध कराता है।

उपयोगकर्ता-अनुकूल प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित, आईसीईडी 3.0 उपयोगकर्ताओं को एक विश्लेषणात्मक इंजन का उपयोग करने की सुविधा देता है तथा डेटा तक स्वतंत्र रूप से पहुंचने और विश्लेषण करने में सक्षम बनाता है। यह प्रमुख चुनौतियों की पहचान करते हुए ऊर्जा और जलवायु क्षेत्रों के बारे में अंतर्दृष्टि प्रदान करेगा और समझ बढ़ाएगा। पोर्टल उपलब्ध डेटा मानकों के आधार पर अंतर्दृष्टि प्राप्त करेगा और इसलिए भारत की स्वच्छ ऊर्जा स्रोतों को अपनाने की यात्रा की प्रगति की निगरानी में बेहद उपयोगी सिद्ध होगा।

यह डैशबोर्ड 500 से अधिक मानकों, 2000 से अधिक इन्फोग्राफिक्स और कई इंटरैक्टिव विज़ुअल प्रदान करता है, जिससे उपयोगकर्ता भारत के ऊर्जा क्षेत्र की समग्र समझ प्राप्त कर सकता है।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

3 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

3 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

3 hours ago

This website uses cookies.